फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: इस बार भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार, जानिए क्यों बन रहा ये अद्भुत संयोग

Mon, 03 Jul 2023 04:21 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 03 Jul 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
Sawan Somwar Dates 2023 Know Shravan Maas Somvar Kab Hai Start and End Date in Hindi
Sawan 2023: इस बार भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार - फोटो : iStock

Sawan Somwar Dates 2023: हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सावन के महीने को सबसे उत्तम माना जाता है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार सावन माह को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो माह का होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि ये अद्भुद योग करीब 19 साल बाद बन रहा है। दरअसल हिंदी विक्रम संवत 2080 में इस साल एक अधिकमास पड़ रहा है। ऐसे में इस साल 12 महीने की बजाय कुल 13 महीने होंगे। वहीं सावन का महीना 30 नहीं बल्कि करीब 59 दिन का होने वाला है। यानी इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सोमवार मिलेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन में बनने वाले शुभ संयोगों के बारे में...



यह भी पढ़ें:  Sawan 2023: इस बार सावन में शिव जी के साथ भगवान विष्णु भी बरसाएंगे अपनी कृपा, जानिए क्यों बन रहा ये खास संयोग

Sawan Somwar Dates 2023 Know Shravan Maas Somvar Kab Hai Start and End Date in Hindi
Sawan 2023: इस बार भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार - फोटो : iStock

सावन 2023 की शुरुआत 
इस बार सावन का महीना करीब 2 महीने का होने वाला है। इस बार सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हो रही है और 31 अगस्त 2023 को इसका समापन होगा।  यानी इस बार भक्तों को भगवान शिव की उपासना के लिए करीब 59 दिन मिलने वाले हैं।

Sawan Somwar Dates 2023 Know Shravan Maas Somvar Kab Hai Start and End Date in Hindi
Sawan 2023: इस बार भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार - फोटो : iStock
क्यों बन रहा अद्भुत संयोग ?

दरअसल वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है। चंद्र मास 354 दिनों का होता है। वहीं सौर मास 365 दिन का। दोनों में करीब 11 दिन का अंतर आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। ऐसे में इस बार सावन दो महीने तक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar Dates 2023 Know Shravan Maas Somvar Kab Hai Start and End Date in Hindi
Sawan 2023: इस बार भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार - फोटो : iStock
सावन सोमवार की तिथियां
  1. सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई
  2. सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
  3. सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
  4. सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई
  5. सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
  6. सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त
  7. सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
  8. सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त
विज्ञापन
Sawan Somwar Dates 2023 Know Shravan Maas Somvar Kab Hai Start and End Date in Hindi
Sawan 2023: इस बार भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार - फोटो : iStock

सावन सोमवार पूजा विधि

  • सावन सोमवार के दिन सुबह स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। 
  • अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत का संकल्प लें। 
  • सभी देवताओं पर गंगा जल चढ़ाएं। 
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करें। 
  • भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ाएं।
  • सामग्री चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः का जाप करें और चंदन का तिलक लगाएं।
  • सावन के सोमवार के व्रत के दिन सोमवार के व्रत की कथा अवश्य पढ़नी चाहिए और अंत में आरती करनी चाहिए। 
  • भगवान शिव को प्रसाद के रूप में घी और चीनी का भोग लगाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed