फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2022 : सावन माह में महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, बरसेगी शिव कृपा

Wed, 29 Jun 2022 10:38 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 29 Jun 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
sawan 2022 how to please lord shiva in sawan shiv pooja kaise kare
सावन माह में महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय - फोटो : iStock

Sawan 2022: भगवान शिव शंकर का प्रिय महीना सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो जाएगा, जो कि 12 अगस्त तक चलेगा। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व है। इस माह में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। ये माह देवों के देव महादेव को समर्पित तो है ही, साथ ही भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतिक रक्षा बंधन, सुहागिन स्त्रियों का प्रमुख पर्व हरियाली तीज, इसके अलावा नाग पंचमी इसी माह में है। सबसे खास बात ये है कि महादेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए ये माह सबसे उत्तम माना जाता है। इस माह में शिव शम्भू की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है इस माह में शिव की उपासना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन माह में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में, जिससे महादेव प्रसन्न होते हैं.... 

sawan 2022 how to please lord shiva in sawan shiv pooja kaise kare
सावन माह में महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय - फोटो : iStock
पूजा की पसंदीदा वस्तुएं 

शिव जी को धतूरा, बेलपत्र, भांग, इत्र, चंदन, केसर, अक्षत, शक्कर, गंगाजल, शहद, दही, घी, गन्ना और फूल बेहद पसंद है। इसके अलावा शिवजी को आक का लाल-सफेद फूल भी बेहद प्रिय है। ऐसे में महादेव की कृपा पाने के लिए सावन में ये चीजें जरूर चढ़ाएं। 

sawan 2022 how to please lord shiva in sawan shiv pooja kaise kare
सावन माह में महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय - फोटो : iStock
भोजन

सावन के महीने में श्रद्धालुओं को हर समय सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। खास तौर पर सोमवार के दिन अनाज से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहए। इसके अलावा इस माह लहसुन, प्याज, मांसाहार, मैदा, बेसन, सूजी, मेथी दाना, गरम मसाला आदि भी वर्जित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2022 how to please lord shiva in sawan shiv pooja kaise kare
सावन माह में महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय - फोटो : iStock
दिनचर्या

मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में हर सुबह उठ जाएं। स्नान आदि से नित्य क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर में दीप जलाकर प्रणाम करें। इसके बाद सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। सावन माह में पूरे दिन अधिक से अधिक समय शिवजी का ध्यान करें। 

विज्ञापन
sawan 2022 how to please lord shiva in sawan shiv pooja kaise kare
सावन माह में महादेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय - फोटो : istock
पूजा 

सावन में हर सोमवार को विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा करें। इसके लिए सूर्योदय से पहले जागें और स्नान कर शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पुष्प अर्पित करें और साबुत बेल पत्र अर्पित करें। आरती जरूर करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed