यह सावन का पावन महीना चल रहा है। श्रावण मास 25 जुलाई से प्रारंभ हुआ था जो 22 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय माना जाता है। इस महीने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए गंगा जल से उनका अभिषेक किया जाता है। लाखो-लाखों भक्त सावन के महीने में कांवड़ यात्रा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में मां पार्वती ने भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। इसी सावन के महीने में सावन सोमवार व्रत, मंगला गौरी और हरियाली तीज जैसे व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए रखे जाते हैं। सावन में वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए माता पार्वती और भगवान शिव दोनों की आराधना करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यदि सुहागिन महिलाएं सावन माह में कुछ उपाय करें तो उन्हें मां पार्वती का आशीर्वाद मिलता है और उनका दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाता है।
Sawan 2021: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सावन में करें ये 6 उपाय, कामना होगी पूरी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sun, 01 Aug 2021 06:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन