{"_id":"5b5ec0ef4f1c1b27618b794e","slug":"sawan-2018-see-pics-of-famous-12-jyotirling-temples-of-lord-shiva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोलेबाबा की पानी है कृपा तो कर लें 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
भोलेबाबा की पानी है कृपा तो कर लें 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, देखें तस्वीरें
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
सावन का पवित्र महीना 28 जुलाई से शुरू हो चुका है लेकिन सावन का पहला सोमवार आज है। माना जाता है कि भोलेबाबा को सावन का महीन बेहद प्रिय होता है। सावन के दिनों में भगवान शंकर की पूजा करने पर व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस पावन महीने में भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करते हैं।
shivling
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह मंदिर गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है। शिवपुराण के अनुसार जब चंद्रमा को दक्ष प्रजापति ने क्षय रोग होने का श्राप दिया था, तब चंद्रमा ने इसी स्थान पर तप कर इस श्राप से मुक्ति पाई थी।

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
यह ज्योतिर्लिंग आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित है। कहते हैं कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
यह ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन नगरी में स्थित है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता है कि ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन सुबह की जाने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर इंदौर के पास स्थित है। जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ऊं का आकार बनता है।