{"_id":"5965c9b34f1c1b9c028b45ac","slug":"sawan-2017-know-why-ash-is-lord-shiva-cloth-mystery-related-to-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन 2017ः जानिए क्यों भस्म है महादेव का वस्त्र, आपकी मृत्यु से जुड़ा है रहस्य","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
सावन 2017ः जानिए क्यों भस्म है महादेव का वस्त्र, आपकी मृत्यु से जुड़ा है रहस्य
Sun, 16 Jul 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देवताओं में भगवान शिव ही ऐसे हैं, जो भस्म को वस्त्र के रूप में धारण करते हैं। जिन्हें न किसी गहनों से मतलब है और न ही बाकी चीजों से, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोलेनाथ भस्म में क्यों रमे रहते हैं। यही नहीं उनकी पूजा में भी भस्म का काफी महत्व है। भोलेनाथ के शरीर पर लगे भस्म के पीछे एक नहीं कई राज छिपे है, जिसमें से एक रहस्य तो आपकी मौत से भी जुड़ा है।
2 of 6
माना जाता है कि भगवान शिव मृत्यु के स्वामी है और वो शव के जलने के बाद उसकी बची हुई राख को अपने शरीर पर धारण करते है। इसका मतलब कि इस धरती है जो भी आया है वो एक न एक दिन इसी तरह भगवान शिव में मिल जाएगा। जली चिता की भस्म अपने शरीर पर लगाने से पीछे का कारण पवित्रता से जुडा है। भगवान शिव ने पवित्रता को एक चिता में खोजा। कहा जाता है शरीर पर भस्म लगाकर भगवान शिव उस व्यक्ति से खुद को जोड़ते हैं।
3 of 6
वैसे भगवान शिव के शरीर पर भस्म लगाने के पीछे कारण सिर्फ इतना ही नहीं है। पौराणिक कथाओं के अनुसार उसके शरीर पर भस्म लगाने कारण उनकी पहली पत्नी से भी जुड़ा है। दरअसल पर माता सती ने खुद को अग्नि में समर्पित करके आत्मदाह कर लिया था तो उनकी मौत की खबर सुनकर महादेव अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थे। वो अपनी पत्नी के शव को लेकर कभी आकाश तो कभी धरती की ओर घूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जब भगवान विष्णु ने महादेव की ये दशा देखी तो उन्होंने सती माता के शरीर को छूकर उनके शरीर को भस्म में बदल दिया। अपनी पत्नी को भस्म में बदला देखकर और उनकी हमेशा से खुद को दूर होता देखकर भोलेनाथ ने वो भस्म अपने पूरे शरीर पर लगा ली। जिससे वो हमेशा अपनी पत्नी के साथ रहें।
विज्ञापन
5 of 6
वैसे पूरा शरीर भस्म से ढ़का होने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है। माना जाता है कि ये भस्म शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये त्वचा के रोगों में दवाई का काम करती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।