{"_id":"5ccd31d9bdec22076f5101d5","slug":"ramadan-2019-know-importance-of-fasting-roza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramadan 2019: रोजेदारों पर बरसती हैं अल्लाह की रहमतें, एक के बदले मिलती हैं 70 नेकी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Ramadan 2019: रोजेदारों पर बरसती हैं अल्लाह की रहमतें, एक के बदले मिलती हैं 70 नेकी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Mon, 06 May 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ramadan
- फोटो : ramadan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस्लाम धर्म में रमजान माह का खास महत्व होता है। मान्यता है कि इस माह में आसमान से पवित्र किताब कुरान शरीफ को धरती पर लाया गया था। इस महीने को कुरान के जश्न का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में लोग खुदा की इबादत के लिए एक महीने का रोजा रखते हैं। जो लोग इस महीने में कुरान पढ़ते है उसका विशेष महत्व होता है। तो वहीं कुछ लोग इस महीने में जरूरतमंदों को दान भी देते है। जिसका फल उन्हें दोगुना मिलता है।
2 of 5
ramadan 2019
इस्लाम के जानकार और मोलाना याहया करीमी का कहना है कि रमजान का महीना सब्र व सुकून का है। इस दौरान अल्लाह की खास रहमतें बरसती हैं। अल्लाह ने कुरान शरीफ में कई जगह रोजा रखने को जरूरी बताया है।
3 of 5
ramadan
रोजे का इतिहास
अल्लाह के हुक्म से सन 2 हिजरी से मुसलमानों पर रोजे अनिवार्य किए गए। इसका महत्व इसलिए बहुत ज्यादा है क्योंकि रमजान में शब-ए-कद्र के दौरान अल्लाह ने कुरान जैसी नेमत किताब दी। रमजान में जकात (दान) का खास महत्व है। किसी के पास अगर सालभर उसकी जरूरत से ज्यादा साढ़े 52 तोला चांदी या उसके बराबर की नकदी या कीमती सामान है तो उसका ढाई फीसदी जकात यानी दान के रूप में गरीब या जरूरतमंद मुस्लिम को दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ramadan
रोजे के मायने
रोजा को अरबी भाषा में सौम कहा जाता है। सौम का मतलब होता है रुकना, ठहरना यानी खुद पर नियंत्रण या काबू करना। यह वो महीना है, जब हम भूख को शिद्दत से महसूस करते हैं और सोचते हैं कि एक गरीब इंसान भूख लगने पर कैसा महसूस करता होगा। बीमार इंसान, जो दौलत होते हुए भी कुछ खा नहीं सकता, उसकी बेबसी को महसूस करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ramadan juma namaz photos
- फोटो : rajeev gupta/ amarujala
रमजान के महीने में रोजा रखने पर यह तर्क दिया जाता है कि इस महीना में लोग खुद को बुरी आदतों से दूर रखते हैं। रोजा हमें सिखाता है कि हमें कोई भी गलत काम नहीं करना चाहिए।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।