Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रमा एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम, तिथि और पारण का समय

Mon, 02 Nov 2026 11:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 02 Nov 2026 11:45 AM IST
सार

रमा एकादशी 2026 का व्रत 5 नवंबर को रखा जाएगा। जानें इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा कैसे करें, क्या करना शुभ माना जाता है और किन कामों से बचना चाहिए। साथ ही जानें व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय।

विज्ञापन
Rama Ekadashi 2026 What to Do and Avoid on Rama Ekadashi Know Vrat Rules Date and Parana Timings
रमा एकादशी व्रत - फोटो : amar ujala

कार्तिक मास की रमा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ और व्रत करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हालांकि, एकादशी व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं रमा एकादशी 2026 की सही तिथि, शुभ समय, पूजा विधि और इस दिन क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए।

Trending Videos
Rama Ekadashi 2026 What to Do and Avoid on Rama Ekadashi Know Vrat Rules Date and Parana Timings
रमा एकादशी 2026 कब है? - फोटो : freepik

रमा एकादशी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 4 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 5 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर, गुरुवार को रखा जाएगा। वहीं, व्रत का पारण अगले दिन यानी 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 6 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

Rama Ekadashi 2026 What to Do and Avoid on Rama Ekadashi Know Vrat Rules Date and Parana Timings
रमा एकादशी के दिन क्या करना चाहिए? - फोटो : adobe

रमा एकादशी के दिन क्या करना चाहिए?

  • रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के केशव स्वरूप की पूजा करने का विधान है। सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल पर भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद पीले फूल, फल, धूप और दीप अर्पित करें। भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
  • भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का विशेष स्थान है। रमा एकादशी के दिन पूजा करते समय भगवान को तुलसी दल अर्पित करें। हालांकि, एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने की मनाही मानी जाती है। इसलिए पूजा के लिए तुलसी दल एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।
  • इस पावन दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। व्रती 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा विष्णु सहस्रनाम का पाठ और भगवान विष्णु से जुड़ी धार्मिक कथाओं का श्रवण भी किया जा सकता है। इससे मन को शांति मिलती है और पूजा में एकाग्रता बनी रहती है।
  • रमा एकादशी पर दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, फल और दैनिक उपयोग की जरूरी चीजें दान कर सकते हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद की सहायता करना भी इस दिन की अच्छी परंपरा मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rama Ekadashi 2026 What to Do and Avoid on Rama Ekadashi Know Vrat Rules Date and Parana Timings
रमा एकादशी के दिन किन कामों से बचना चाहिए? - फोटो : अमर उजाला

रमा एकादशी के दिन किन कामों से बचना चाहिए?

  • हिंदू धार्मिक मान्यताओं में एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से व्रत का पुण्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए व्रत रखने वाले लोगों के साथ सामान्य भोजन करने वाले भी इस दिन चावल खाने से परहेज करते हैं।
  • रमा एकादशी के दिन भोजन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन मांस, मछली, अंडे, प्याज और लहसुन जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत रखने वालों को सात्विक भोजन करने और खानपान में संयम बरतने की सलाह दी जाती है।
  • भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय मानी जाती हैं, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने की परंपरा नहीं है। इसलिए पूजा के लिए जरूरी तुलसी दल पहले ही एकत्र कर लें। इस दिन तुलसी के पौधे के प्रति श्रद्धा रखें और उसकी पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Rama Ekadashi 2026 What to Do and Avoid on Rama Ekadashi Know Vrat Rules Date and Parana Timings
रमा एकादशी का धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock

रमा एकादशी का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में रमा एकादशी को पुण्यदायी व्रतों में से एक माना गया है। यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ती है और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी को समर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने तथा भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि आती है। पौराणिक मान्यताओं में रमा एकादशी के व्रत को पापों से मुक्ति दिलाने और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने वाला बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान-पुण्य करने से घर-परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। यही वजह है कि दिवाली से पहले आने वाली इस एकादशी को भक्त विशेष श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed