फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पंचक का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें शास्त्रों में क्या है नियम

Sat, 22 Aug 2026 10:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 10:45 AM IST
सार

Raksha Bandhan 2026: इस बार रक्षाबंधन पर न भद्रा का साया रहेगा और न ही ग्रहण का असर, लेकिन पंचक को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं। क्या पंचक में राखी बांधना अशुभ माना जाता है? जानें क्या कहते हैं ज्योतिषीय नियम और शास्त्र।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 No Bhadra or Eclipse But Panchak Raises Questions Know the Rules in hindi
रक्षाबंधन पर पंचक - फोटो : amar ujala

Raksha Bandhan Panchak 2026: रक्षाबंधन का पर्व इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का यह त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन पड़ता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी खुशहाली, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। हालांकि, इस बार रक्षाबंधन के दिन पंचक और चंद्र ग्रहण को लेकर कुछ लोगों के मन में संशय है। ऐसे में सवाल है कि क्या पंचक के दौरान राखी बांधना शुभ रहेगा और क्या ग्रहण का इसका कोई असर पड़ेगा? आइए जानते हैं पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही स्थिति।


Raksha Bandhan 2026: क्या इस बार रक्षाबंधन पर लगेगी भद्रा? जानिए मुहूर्त से लेकर तिथि तक सबकुछ
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?
August Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब रखा जाएगा श्रावण पूर्णिमा व्रत? जानें स्नान और दान की सही तिथि

Raksha Bandhan 2026 No Bhadra or Eclipse But Panchak Raises Questions Know the Rules in hindi
पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। - फोटो : AI

रक्षाबंधन पर भद्रा और ग्रहण की बाधा नहीं
पंचांग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस दिन राखी बांधने के समय भद्रा नहीं रहेगी, क्योंकि भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। वहीं, 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा और ग्रहण के कारण राखी बांधने या रक्षाबंधन की पूजा पर कोई रोक नहीं रहेगी।

Raksha Bandhan 2026 No Bhadra or Eclipse But Panchak Raises Questions Know the Rules in hindi
पंचक 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1:35 बजे से शुरू होकर 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 3:24 बजे तक रहेगा। - फोटो : freepik

रक्षाबंधन के दिन कब से रहेगा पंचक?
इस बार पंचक 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1:35 बजे से शुरू होकर 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 3:24 बजे तक रहेगा। यानी रक्षाबंधन का पर्व पंचक के दौरान ही मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश करने के साथ पंचक शुरू होता है। इस दौरान चंद्रमा धनिष्ठा के अंतिम चरण के अलावा शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से गुजरता है। इन्हीं पांच नक्षत्रों में चंद्रमा के गोचर को पंचक कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 No Bhadra or Eclipse But Panchak Raises Questions Know the Rules in hindi
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक में राखी बांधने की मनाही नहीं है। - फोटो : adobe stock

क्या पंचक में राखी बांधना अशुभ है?
पंचक का नाम सुनकर कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकते। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक में राखी बांधने की मनाही नहीं है। इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप, ध्यान, दान और अन्य धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। इसलिए पंचक के बीच पड़ने वाले रक्षाबंधन को लेकर बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं में बुधवार या गुरुवार से शुरू होने वाले पंचक को दोषरहित भी माना जाता है। ऐसे में इस बार पंचक को लेकर रक्षाबंधन पर कोई बड़ी बाधा नहीं मानी जा रही है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 No Bhadra or Eclipse But Panchak Raises Questions Know the Rules in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

28 अगस्त को कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?
28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारतीय समयानुसार इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसका अर्थ है कि ग्रहण के कारण रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने पर कोई विशेष रोक नहीं रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed