Raksha Bandhan Aarti Thali: रक्षाबंधन का पर्व इस साल 30 और 31 अगस्त 2023 को मनाया जा रहा है। वैसे तो सावन पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023 को है, लेकिन इस दिन भद्रा का साया होने की वजह से राखी बांधने का मुहूर्त नहीं है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बहनें 31 अगस्त 2023 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक भाई को राखी बांध सकती हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि राखी बांधने से भाई-बहन का रिश्ता और मजबूत बनता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले उनकी आरती उतारती हैं और तिलक लगाती हैं। राखी की थाली को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि राखी की थाली को सही तरीके से सजाकर राखी बांधी जाएं तो भाई को सुखी जीवन और दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन राखी की थाली कौन सी शुभ चीजें रखनी चाहिए...
Raksha Bandhan 2023: राखी बांधते समय आरती की थाली में रखें ये 5 चीजें, मजबूत होगा भाई-बहन का रिश्ता
रक्षाबंधन के पर्व पर आरती की थाली का विशेष महत्व होता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले आरती की थाली सजाती हैं। थाली में रोली, अक्षत, चंदन, दीपक, राखी और मिठाई आदि रखती हैं।
इस दिन राखी का सबसे ज्यादा महत्व होता है। इसलिए पूजा की थाली में सबसे पहले राखी जरूर रखें। मान्यता है कि पहली राखी भगवान को अर्पित की जाती है। ऐसे में इस दिन बहनें सबसे पहले भगवान राखी अर्पित करें। उसके बाद ही भाई को राखी बांधें।
हिंदू धर्म में अक्षत को बहुत शुभ माना जाता है। हर शुभ अवसर पर अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन आरती की थाली अक्षत जरूर रखे और अपने भाई के माथे पर अक्षत से तिलक करें।
Raksha bandhan 2023: 30 नहीं 31 अगस्त को बांधें भाई की कलाई पर राखी, बस इतनी देर है शुभ मुहूर्त
माथे पर तिलक के लिए रोली का प्रयोग किया जाता है। राखी बांधने की रस्म भी माथे पर रोली के तिलक से ही शुरू होती है। रोली से तिलक करने से भाई को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उन्हें कई तरह के ग्रहों से छुटकारा मिल सकता है।