फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज व्रत आज, जानें इस दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें और क्या नहीं

Sat, 19 Aug 2023 07:52 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 19 Aug 2023 07:52 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 Vrat Do’s And Don'ts During Puja Know What To Aovid In Hariyali Teej Fast
हरियाली तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला

Hariyali Teej 2023: आज यानी 19 अगस्त 2023 को हरियाली तीज व्रत है। यह व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए पूरे दिन निर्जाला व्रत रखा जाता है और शाम के समय पूजा की जाती है। हरियाली तीज व्रत में मां गौरा पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है, लेकिन धार्मिक शास्त्रों में हरियाली तीज व्रत को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। चलिए जानते हैं हरियाली तीज व्रत के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं...



Hariyali Teej 2023: इन मंत्रों के साथ करें हरियाली तीज की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना 

Hariyali Teej 2023 Vrat Do’s And Don'ts During Puja Know What To Aovid In Hariyali Teej Fast
हरियाली तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें और क्या नहीं - फोटो : istock
अन्न-जल के ग्रहण से बचें  

हरियाली तीज का व्रत निर्जला होता है। फल व पानी का भी सेवन नहीं किया जाता है। वहीं व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद होता है। ऐसे में इस दिन गलती से भी अन्न जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।

Hariyali Teej 2023 Vrat Do’s And Don'ts During Puja Know What To Aovid In Hariyali Teej Fast
हरियाली तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें और क्या नहीं - फोटो : self
क्रोध करने से बचें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज का व्रत करते समय महिलाओं को क्रोध व गुस्से काबू रखना चाहिए। इस दिन गुस्सा करने से व्रत खंडित हो जाता है और उसका फल नहीं मिल पाता।

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती को लगाएं ये 5 भोग, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 Vrat Do’s And Don'ts During Puja Know What To Aovid In Hariyali Teej Fast
हरियाली तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें और क्या नहीं - फोटो : iStock
बीच में न छोड़ें व्रत

यदि कोई महिला हरियाली तीज का व्रत शुरू कर रही है, तो उसे बीच में व्रत नहीं छोड़ना चाहिए। हर साल ये व्रत पूरे विधि-विधान से करना चाहिए। ऐसा नहीं कि किसी साल ये व्रत किसी कारण से खंडित हो गया तो अगले साल फिर से शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 Vrat Do’s And Don'ts During Puja Know What To Aovid In Hariyali Teej Fast
हरियाली तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज व्रत में क्या करें ?
  • हरियाली तीज के दिन निर्जला व्रत रहें।
  • इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करें और हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनें।
  • इस दिन मेहंदी लगाने का बड़ा ही महत्व है।
  • इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं और सावन के गीत गाती हैं।
  • रात भर जागकर भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन व भजन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed