रक्षा बंधन का पावन त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस बार राखी का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। भारत में यह त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों में भद्रा रहित काल में ही राखी बांधने की परंपरा है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा की नजर नहीं लगेगी। जिस कारण से इस बार का रक्षाबंधन का संयोग शुभ और सौभाग्यशाली रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि श्रावण पूर्णिमा यानि रक्षाबंधन के दिन कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।
Raksha Bandhan 2021 Upay: रक्षाबंधन पर करें ये 5 उपाय, दूर होंगी सारी परेशानियां
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन