Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन का पावन त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है। पूरे भारत में इसे बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस बार राखी के दिन भद्रा नहीं है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं जिसे राखी कहा जाता है। साथ ही बहन अपने भाई की आरती उतारती है, माथे पर तिलक लगाती है और मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करती है। बदले में भाई अपनी बहन को तोहफा देते हैं। शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। कई बार हम इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि यह उचित नहीं होता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के त्योहार पर किन बातों का ध्यान रखना है आवश्यक-
Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय इन चीजों का जरूर रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई की कलाई में राखी के समय मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए। इस दिन भद्रा और राहुकाल में भूलकर भी भाई की कलाई में राखी नहीं बांधनी चाहिए। ये दोनों ही समय अशुभ माने जाते हैं। भद्रा और राहुकाल में किए गए कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है।
शास्त्रों के अनुसार, भाई के माथे पर अक्षत और रोली का तिलक लगाया जाता है। लेकिन भाई को तिलक के समय अक्षत् लगाने के लिए खड़े चावल का प्रयोग करें, टूटे चावल का नहीं। अक्षत् का अर्थ ही होता है जिसकी कोई क्षति न हो।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, राखी बांधते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राखी बांधते समय बहनें इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख दक्षिण दिशा में न हो। बल्कि उनका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
राखी में भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं। लेकिन इस पावन अवसर पर बहन को रूमाल और तौलिया उपहार में नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही बहनों को धारदार या नुकीली चीजें भी नहीं देनी चाहिए। इसके अलावा दर्पण और फोटो फ्रेम जैसे गिफ्ट भी देने से बचें।