श्रावण पुत्रदा एकादशी आज है। इस दिन संतान प्राप्ति एवं उसकी दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के लिए एकादशी व्रत किया जाता है। शास्त्रों में एकादशी तिथि को बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को समर्पित है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी या पवित्रा एकादशी कहा जाता है। एकादशी तिथि 18 अगस्त 2021 को तड़के 03 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होकर 19 अगस्त को रात्रि 01 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसी मान्यता है कि जो कोई श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत को सच्चे मन से करता है उसे संतान सुख प्राप्त होता है। इसके साथ ही उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह व्रत विधि-विधान से किया जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों के जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है और जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। योगिनी एकादशी के इन पांच कामों को जरूर करना चाहिए।
Putrada Ekadashi 2021 Upay: श्रावण पुत्रदा एकादशी पर आज ये उपाय करन से जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन