फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान को भोग लगाते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो होगा अनिष्ट

Tue, 15 Mar 2022 03:35 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 15 Mar 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
Puja Path Rules Do not make this mistake while offering prasad to god and goddess
भगवान को भोग लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

Prasad Rules: हिंदू धर्म में पूजा पाठ के बाद देवी-देवता को प्रसाद अर्पित करने का विधान है। मान्यता है कि पूजा के बाद भक्तों द्वारा चढ़ाए गए प्रसाद को भगवान सूक्ष्म रूप में ग्रहण करते हैं। भगवान को भोग लगाने के बाद ही चढ़ावा प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाता है। देवी-देवताओं को भोग लगाए बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। प्रसाद के रूप में देवी-देवताओं को फल, मिठाइयां, पकवान, पंचामृत आदि भोग लगाए जाते हैं। लेकिन भगवान को भोग लगाते समय कुछ बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों में भी भोग लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं, जिनके अनुसार भगवान को भोग लगाने से वे उसे ग्रहण करते हैं। साथ ही आपकी पूजा का शुभ फल भी आपको प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में... 



भोग लगाते समय न करें ये गलतियां
धर्म-शास्त्रों के अनुसार भगवान का भोग हमेशा शुद्ध घी में ही बनाना चाहिए। भगवान को हमेशा सात्विक चीजें ही चढ़ाई जाती हैं, इसलिए भोग बनाने में तेल, मसालों और मिर्च का उपयोग न करें।

Puja Path Rules Do not make this mistake while offering prasad to god and goddess
भगवान को भोग लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

साथ ही भगवान को जब भी भोग लगाएं तो भोग को उनके सामने से तुरंत न हटाएं, बल्कि पूजा की शुरूआत में ही भोग भगवान के सामने रख दें पूजा खत्म होने पर भगवान भोग लगाएं और कुछ देर के लिए खुद भी वहां से हट जाएं। थोड़ी देर बाद भोग को भगवान के सामने से हटाएं। 

Puja Path Rules Do not make this mistake while offering prasad to god and goddess
भगवान को भोग लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

धार्मिक मान्यता है कि भगवान को लगाए गए भोग को प्रसाद के रूप में स्वयं ग्रहण करना चाहिए और बाकी लोगों में भी वितरित करना चाहिए। लेकिन इससे पहले इसका कुछ हिस्सा गाय को जरूर खिलाएं। भोग का प्रसाद गाय को खिलाने से देवी-देवता जल्दी प्रसन्न होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Puja Path Rules Do not make this mistake while offering prasad to god and goddess
भगवान को भोग लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

भगवान के लिए भोग बनाते समय एक बात का जरूर ध्यान रखें कि अलग-अलग देवी-देवताओं को कुछ चीजें अर्पित करने की मनाही होती है। जैसे भगवान भोलेनाथ और गणेश जी की पूजा में तुलसी नहीं चढ़ाई जाती, इसलिए इनके भोग में भी तुलसी न चढ़ाएं।  

विज्ञापन
Puja Path Rules Do not make this mistake while offering prasad to god and goddess
भगवान को भोग लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

धर्म-शास्त्रों इस बात का विधिवत वर्णन है कि यदि देवी-देवताओं को उनका प्रिय भोग सही तरीके से लगाया जाए तो वे प्रसन्न होते हैं। साथ ही वे अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed