फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat: मार्च में कब पड़ेंगे दोनों प्रदोष व्रत? दिन के हिसाब से समझिए पूजा विधि और महत्व

Tue, 15 Mar 2022 11:17 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 15 Mar 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Pradosh Vrat 2022 in march date know shubh muhurat and puja vidhi of lord shiva
मार्च महीने में कब पड़ेगा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock

Pradosh Vrat 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत ही ज्यादा महत्व है। त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त विधि-विधान से व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि इस व्रत को करने भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के परिवार में सुख-शांति व समृद्धि देते हैं। साथ ही जो व्यक्ति नियम और निष्ठा से प्रत्येक प्रदोष का व्रत रखता है उसके कष्टों का नाश होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल में माता पार्वती और भगवान भोलेशंकर की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष काल में की गई भगवान शिव की पूजा कई गुना ज्यादा फलदायी होती है। तो चलिए जानते हैं मार्च महीने के प्रदोष व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व के बारे में... 

Pradosh Vrat 2022 in march date know shubh muhurat and puja vidhi of lord shiva
मार्च महीने में कब पड़ेगा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
मार्च में कब पड़ेगा प्रदोष व्रत?
  • महादेव की कृपा दिलाने वाला प्रदोष व्रत मार्च माह में दो बार यानी 15 और 29 तारीख को पड़ेगा। मान्यता है कि प्रदोष व्रत को विधि-विधान से करने पर शिव भक्तों को सभी पापों और रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही उनकी सभी मनोकामना भी पूरी होती है। 
Pradosh Vrat 2022 in march date know shubh muhurat and puja vidhi of lord shiva
मार्च महीने में कब पड़ेगा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
  • अलग-अलग वार को पड़ने की वजह से प्रदोष का नामकरण भी अलग-अलग किया जाता है। जिस प्रकार सोमवार को प्रदोष व्रत पड़ता है, तो सोम प्रदोष कहलाता है। ठीक उसी प्रकार मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradosh Vrat 2022 in march date know shubh muhurat and puja vidhi of lord shiva
मार्च महीने में कब पड़ेगा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
कैसे रखें प्रदोष व्रत?
  • प्रदोष व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करें और उसके बाद पावन प्रदोष व्रत का संकल्प लें और शिव का पूजन करें। वहीं दिन में भगवान शिव का मनन एवं कीर्तन करते हुए शाम के समय एक बार फिर स्नान करें और सूर्यास्त के समय प्रदोषकाल में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद प्रदोष व्रत की कथा सुनें या पढ़ें। 
विज्ञापन
Pradosh Vrat 2022 in march date know shubh muhurat and puja vidhi of lord shiva
मार्च महीने में कब पड़ेगा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
  • कुश के आसन पर उत्तर-पूर्व की दिशा में बैठकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि प्रदोष व्रत वाले दिन भगवान शंकर की पूजा में 'ऊं नम: शिवाय:' मंत्र का माला जप करने पर विशेष फल मिलता है। इसलिए जलाभिषेक के साथ ही 'ऊं नम: शिवाय:' का जाप भी करते रहें। इसके बाद भगवान शिव की बेल पत्र, गंगाजल, अक्षत और धूप-दीप आदि से पूजा करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed