Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Thali: पूजा की थाली में जरूर रखें ये 5 चीजें, तीसरा वाला तो गलती से भी न भूलें

Sun, 04 Aug 2024 09:26 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 04 Aug 2024 09:26 PM IST
सार

त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में पूजा पाठ का महत्व बहुत बढ़ा जाता है। पूजा की थाली में कुछ चीजों का मौजूद होना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें पूजा की थाली में जरूर रखना चाहिए।

विज्ञापन
puja ki thali things must keep these 5 things in puja thali to pleased god in hindi
Pooja Thali - फोटो : freepik

हिंदू संस्कृति में पूजा घर को बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। यह घर का वह कोना है जहां परिवार के सदस्य एकत्रित होकर प्रार्थना करते हैं, ध्यान करते हैं और आंतरिक शांति प्राप्त करते हैं। त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में पूजा पाठ का महत्व बहुत बढ़ा जाता है। पूजा के समय हर इंसान को पूजा थाली जरूर तैयार करना चाहिए। पूजा की थाली में कुछ चीजों का मौजूद होना बहुत जरूरी होता है। इस पवित्र समय में शुद्धता और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए कुछ विशेष चीजें को थाली में रखना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें पूजा की थाली में जरूर रखना चाहिए।

Trending Videos
puja ki thali things must keep these 5 things in puja thali to pleased god in hindi
Pooja Thali - फोटो : freepik
दिया और अगरबत्ती
हिंदू घरों में सुबह-शाम दीपक जलाने का रिवाज है। दीपक ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है। यह अंधकार को दूर भगाता है और जीवन में मार्गदर्शन का प्रकाश देता है। पूजा घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुद्धि का विकास होता है। अगरबत्ती की सुगंध वातावरण को शुद्ध करती है और मन को शांत करती है। पूजा के समय अगरबत्ती जलाने से पवित्र वातावरण बनता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने में मदद करता है और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है।

Black Thread: पैर में काला धागा बांधने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना होगा उल्टा असर


 
puja ki thali things must keep these 5 things in puja thali to pleased god in hindi
Vat Savitri Vrat 2024 - फोटो : Freepik
घंटी
पूजा घर में घंटी बजाने का विशेष महत्व है। इसकी ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाती है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। घंटी बजाने से वातावरण पवित्र होता है और मन शांत होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
puja ki thali things must keep these 5 things in puja thali to pleased god in hindi
घर में कैसे रखें गंगाजल - फोटो : istock
गंगाजल
गंगाजल को पवित्र जल माना जाता है। पूजा घर में गंगाजल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे पूजा के समय छिड़कने से घर की शुद्धि होती है।
 
विज्ञापन
puja ki thali things must keep these 5 things in puja thali to pleased god in hindi
Pooja Thali - फोटो : freepik
धार्मिक ग्रंथ
पूजा घर में धार्मिक ग्रंथ रखना शुभ माना जाता है। इन ग्रंथों के पाठ से मन को शांति मिलती है और आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ता है। साथ ही प्रसाद के बिना भगवान की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए पूजा की थाली में प्रसाद के रूप में मिठाई, मिश्री या लाचिदाना और नारियल जरूर रखें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed