{"_id":"57299f664f1c1bdf795cd075","slug":"place-related-from-sri-krishna-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जहां भगवान श्रीकृष्ण ने दिया गीता का उपदेश देखिए वह स्थान आज कैसा है","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जहां भगवान श्रीकृष्ण ने दिया गीता का उपदेश देखिए वह स्थान आज कैसा है
Sat, 10 Dec 2016 10:45 AM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
श्री कृष्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भगवान श्री कृष्ण धरती पर मनुष्य की भांति रहे और यहां अनेकों लीलाएं की। भगवान श्री कृष्ण अपनी लीलाएं पूरी करके अपने लोक लौट गए लेकिन आज वह स्थान किस हाल में हैं जहां पर श्री कृष्ण ने अपने खास पल बिताए थे। आइये जरा यह देख लें।
श्री कृष्ण जन्मभूमि
2 of 7
जन्मभ्ाूमि
यह है मथुरा स्थित भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली। ऐसी मान्यता है कि यहीं कंस के कारागार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। अब यहां कारागार तो नहीं है लेकिन अंदर का नजारा इस तरह बनाया गया है कि आपको लगेगा कि हां यहीं पैदा हुए थे श्री कृष्ण। यहां एक हॉल में ऊंचा चबूतरा बना हुआ है कहते हैं यह चबूतरा उसी स्थान पर है जहां श्री कृष्ण ने धरती पर पहला कदम रखा था। श्रद्धालु इसी चबूतरे से सिर टिकाकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
यहां पले बढ़े नंद के लल्ला
3 of 7
नंदराय मंदिर
यह है नंद गांव स्थित नंदराय का मंदिर। ऐसी मान्यता है कि कंस के भय से वसुदेव जी यहीं नंदराय और माता यशोदा के पास श्री कृष्ण को छोड़ गए थे। यहां नंदराय जी का निवास था और श्री कृष्ण का बालपन गुजरा था। आज यहां भव्य मंदिर है यहीं पास में एक सरोवर है जिसे पावन सरोवर कहते हैं। माना जाता है कि इसी सरोवर में माता यशोदा श्री कृष्ण को स्नान कराया करती थीं। सरोवर का जल साफ है और आप इसे जल से खुद को शुद्ध कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां हुअा था श्री कृष्ण का मुंडन
4 of 7
भद्रकाली मंदिर
हरियाण के कुरुक्षेत्र में स्थित भद्रकाली मंदिर के बारे में माना जाता है कि यह एक शक्तिपीठ है। यहां पर भगवान श्री कृष्ण और बलराम का मुंडन हुआ था। इसके अलावा राजस्थान के आमेर में स्थित अम्बिकेश्वर मंदिर को भी भगवान श्री कृष्ण की मुंडन स्थली के रूप में जाना जाता है। यहां आज भी एक पद चिन्ह को श्री कृष्ण के चरण चिन्ह और गाय के पांच खुरों के प्राकृतिक चिन्हों की पूजा होती है।
विज्ञापन
5 of 7
संदीपनी आश्रम
यह है मध्यप्रदेश के उज्जैन के पास स्थित संदीपनी आश्रम। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने बलराम और सुदामा के साथ गुरू संदीपनी से शिक्षा प्राप्त किया था। यहीं पर श्री कृष्ण को परशुराम जी से सुदर्शन चक्र प्राप्त हुआ था। उन दिनों यहां ऋषि आश्रम हुआ करता था लेकिन अब यहां श्री कृष्ण का मंदिर है जहां श्री कृष्ण के साथ बलराम जी और संदीपनी जी भी मौजूद हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।