Pitru Paksha 2023 Tarpan Mantra: आज यानी 29 सितम्बर से श्राद्ध पक्ष आरम्भ होने जा रहा है । भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से हर वर्ष पितृ पक्ष आरंभ होता है। इस दौरान तर्पण से श्राद्ध किया जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दिनों में पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। पितृ पक्ष में पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष दूर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ दोष को अशुभ फल देने वाला माना गया है। ऐसे में श्राद्ध के दौरान पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। मृत परिजनों की आत्मा की शांति हेतु तर्पण किया जाता है। पितरों को जल देने की विधि तर्पण कहलाती है। तर्पण के दौरान ही कुछ मंत्रों का जाप किया जाता है। आइए जानते हैं तर्पण के दौरान किन मन्त्रों का जाप किया जाना चाहिए।
Pitru Paksha 2023 Tarpan Mantra:आज से पितृ पक्ष आरम्भ, इन मन्त्रों के साथ दें पितरों को तर्पण
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन