फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के दौरान न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो सकते हैं पूर्वज

Fri, 29 Sep 2023 09:14 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 29 Sep 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha 2023 date never do these mistakes during shradh in hindi
Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला

Pitru Paksha 2023: पंचांग के अनुसार इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 29 सितंबर 2023 से हो रही है। इसका समापन 14 अक्टूबर को होगा। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। पितृपक्ष पूरी तरह से पूर्वजों को समर्पित माना जाता है। इस दौरान पूरी श्रद्धा के साथ पितरों को याद किया जाता है और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और अन्य अनुष्ठान किए जाते हैं। मान्यता है कि श्राद्ध करने से पितर खुश होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि पितृपक्ष में पितरों की आत्मा अपने परिवार वालों को आर्शीवाद देने के लिए धरती पर आती है, इसलिए इस दौरान कुछ कार्य करने से बचना चाहिए वरना आपके पितर नाराज हो सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पितृपक्ष के दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए...



Pitru Paksha 2023: इस दिन से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत, जानें तर्पण विधि और श्राद्ध पक्ष की तिथियां

Trending Videos
Pitru Paksha 2023 date never do these mistakes during shradh in hindi
Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
तामसिक चीजों से रहें दूर

पितृपक्ष के दौरान तामसिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दौरान घर में सात्विकता का माहौल बनाए रखना चाहिए। संभव हो तो इन दिनों लहसुन और प्याज का भी सेवन नहीं करना चाहिए। तामसिक चीजों के इस्तेमाल से आपके पितर नाराज हो सकते हैं।

Pitru Paksha 2023 date never do these mistakes during shradh in hindi
Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
बाल और नाखून न काटें

पितृपक्ष में श्राद्धकर्म करने वाले व्यक्ति को पूरे 15 दिनों तक बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए। साथ ही इस दौरान ब्रह्माचार्य का भी पालन करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru Paksha 2023 date never do these mistakes during shradh in hindi
Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
किसी भी पक्षी को न सताएं

कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान हमारे पूर्वज पक्षियों के रूप में इस धरती पर आते हैं, इसलिए इन दिनों गलती से भी किसी पक्षी को नहीं सताना चाहिए। ऐसा करने से हमारे पूर्वज नाराज हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Pitru Paksha 2023 date never do these mistakes during shradh in hindi
Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : istock
न करें मांगलिक कार्य का आयोजन

पितृपक्ष पूर्वजों के लिए समर्पित होता है, इसलिए इस दौरान किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। पितृपक्ष के दौरान शादी, मुंडन, सगाई और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed