फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 या 12 अक्तूबर, कब से हैं शारदीय नवरात्रि? जानें क्या है डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Thu, 08 Oct 2026 12:34 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 08 Oct 2026 12:34 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2026: साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कई शुभ संयोगों के साथ होने जा रही है। हालांकि, नवरात्रि की सही तिथि को लेकर लोगों के बीच काफी असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 date tithi shubh sanyog puja vidhi and vrat niyam in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि सभी भक्तों के लिए बेहद खास मानी जाती हैं, क्योंकि ये नौ दिन पूरी तरह देवी मां को समर्पित होते हैं। मान्यता है कि इन दिनों देवी मां की पूजा-अर्चना कर उनके प्रति भक्ति भाव व्यक्त करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और विधि-विधान से माता रानी की उपासना करते हैं। आमतौर पर शारदीय नवरात्रि को बड़े नवरात्रि के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसके साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। साल 2026 में नवरात्रि की शुरुआत कई शुभ संयोगों के साथ हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की सही तारीख, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दौरान बनने वाले शुभ योगों के बारे में। 

Trending Videos
Shardiya Navratri 2026 date tithi shubh sanyog puja vidhi and vrat niyam in hindi
Shardiya Navratri 2026 Date - फोटो : अमर उजाला

कब से हैं शारदीय नवरात्रि? 
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर की रात करीब 9 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और 11 अक्तूबर की रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर 2026, रविवार से होगी। मान्यता है कि यदि नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार को होती है, तो माता का वाहन हाथी माना जाता है।

Shardiya Navratri 2026 date tithi shubh sanyog puja vidhi and vrat niyam in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 date tithi shubh sanyog puja vidhi and vrat niyam in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : freepik
शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर
  • 11 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पहला दिन, मां शैलपुत्री पूजा और घट स्थापना
  • 12 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 13 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा पूजा
  • 14 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का चौथा दिन, मां कूष्मांडा पूजा
  • 15 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पांचवां दिन, मां स्कंदमाता पूजा
  • 16 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का छठा दिन, षष्ठी पूजा और मां कात्यायनी पूजा
  • 17 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का सातवां दिन, सप्तमी पूजा और मां कालरात्रि पूजा
  • 18 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का आठवां दिन, अष्टमी पूजा
  • 19 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का नौवां दिन, नवमी पूजा
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 date tithi shubh sanyog puja vidhi and vrat niyam in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : freepik
नवरात्रि पूजा सामग्री
  • लोटा, जल, गंगाजल, मौली, सुपारी, दूर्वा और जटा नारियल।
  • लाल चुनरी, वस्त्र और माता के श्रृंगार की सामग्री जैसे बिंदी, सिंदूर, गजरा और चूड़ियां।
  • फूल-माला, पान, सूखा नारियल और साफ-साबुत चावल।
  • पीतल का दीया, रुई की बत्ती, घी या तिल का तेल, कपूर और धूप-बत्ती।
  • कंघी, शीशा, पायल, इत्र, मेहंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री।
  • मिट्टी, मिट्टी का पात्र, जौ, कलावा, बताशे, फल और मिठाई।
  • अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान की सामग्री भी रख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed