Shukrawar Ke Upay: शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। उनकी उपासना करने से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक उन्नति, सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से उनकी पूजा करते हैं और विभिन्न धार्मिक उपाय अपनाते हैं। वहीं, देवी की विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे खास माना गया है। कहते हैं कि, शुक्रवार को देवी की पूजा-अर्चना, दान-दक्षिणा और कुछ विशेष उपाय करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि श्रद्धा और सच्चे मन से किए गए इन कार्यों से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन-से काम करना शुभ माना जाता है।
शुक्रवार सरल उपाय: इन कामों से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, धन-सफलता और सम्मान की होती है प्राप्ति
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कुछ सरल कार्यों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके प्रभाव से साधक को आर्थिक उन्नति, सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
सुबह और शाम करें मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। शाम के समय भी देवी के सामने घी का दीपक जलाकर प्रार्थना करें। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है।
गुलाबी और सफेद वस्तुओं का करें दान
शुक्रवार के दिन गुलाबी और सफेद रंग की वस्तुओं का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र, चावल या अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करें। इससे दान-पुण्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के मन में सेवा व परोपकार की भावना बढ़ती है।
सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार का संयोग, इन चीजों का दान खोलेगा सौभाग्य के द्वार, पितरों की बरसेगी कृपा
मां लक्ष्मी को अर्पित करें कमल और कौड़ी
मां लक्ष्मी की पूजा में कमल के फूल का विशेष महत्व माना जाता है। शुक्रवार के दिन देवी को कमल का फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर सकते हैं। इसके अलावा, पूजा के दौरान कौड़ी अर्पित करना या उसे पूजा स्थल पर रखना भी शुभ माना जाता है।
कुतुप मुहूर्त में श्राद्ध क्यों माना जाता है शुभ? जानें पिंडदान और ब्राह्मण भोज से जुड़ी मान्यता
तुलसी के पौधे के पास जलाएं दीपक
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई करके दीपक जलाना और श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी की पूजा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार को साफ रखें। शाम के समय घर में दीपक जरूर जलाएं।
शारदीय नवरात्रि 2026: कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें घटस्थापना की सही विधि और शुभ मुहूर्त