Pitru Dosh: कई बार जीवन में लगातार आ रही परेशानियां और बढ़ते संकट हमें हताश कर देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन समस्याओं के पीछे पितृ दोष भी एक बड़ा कारण माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में पितृ दोष मौजूद होता है तो उसका प्रभाव जीवन के अलग-अलग रूपों में दिखाई पड़ता है। इस कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक कठिनाई, पारिवारिक विवाद और असफलताओं का भी सामना करना पड़ता है।
Pitru Dosh: आप भी कर रहे हैं इन परेशानियों का सामना तो कुंडली में हो सकता है पितृ दोष, जानें उपाय
पितृपक्ष के दिनों में अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कुंडली में पितृ दोष होने के लक्षण क्या होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पितृ दोष के लक्षण
पितृ दोष होने पर जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर व्यक्ति के बनते काम अटक जाते हैं और निराशा का वातावरण बना रहता है। पितृ दोष के प्रमुख संकेत इस प्रकार हैं।
- वैवाहिक जीवन में तनाव और बार-बार किसी बात को लेकर विवाद होना।
- परिवार में आपसी कलह और अशांति का माहौल रहना।
- बार-बार नौकरी या प्रमोशन में रुकावट आना। आर्थिक तंगी या धन हानि।
- सपनों में पूर्वजों, सर्प या अपशगुन जैसी चीजें दिखाई देना।
- विद्यार्थियों को पढ़ाई में निरंतर बाधाओं का सामना करना।
यदि आप भी इन समस्याओं के सामना कर रहे हैं, जो समय रहते उचित उपाय कर पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है।
- घर में टूटा-फूटा सामान और बेकार पड़ी वस्तुएं न रखें।
- घर में दो झाड़ू को एक साथ न रखें।
September 2025 Festival Calendar: सितंबर माह में लगेगा ग्रहण, श्राद्ध के साथ-साथ नवरात्रि की होगी शुरुआत
Deepak Ki Lau Meaning: दीपक की लौ में फूल बनना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका अर्थ
- घर में पितरों की तस्वीर दक्षिण दिशा में ही स्थापित करें।
- मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर लगाएं।
- प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं।
Ganesh Chaturthi 2025: जानें गणेश उत्सव के दस दिनों का महत्व और प्रत्येक दिन का भोग
Shardiya Navratri 2025: कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि 2025? जानें तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
पितृपक्ष का महत्व
हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष पितृपक्ष 7 सितंबर, रविवार से प्रारंभ होंगे। पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध, पिंडदान, तर्पण और हवन करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद बना रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।