फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में पंचमी और षष्ठी का श्राद्ध होगा एक ही दिन, जानें श्राद्ध की तिथियां

Fri, 29 Aug 2025 12:04 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 12:04 PM IST
सार

पितृपक्ष का विधिवत आरंभ 8 सितंबर से होगा, जब आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर प्रतिपदा श्राद्ध किया जाएगा। यह पावन काल 21 सितंबर तक चलेगा, जो आश्विन अमावस्या के दिन समाप्त होगा, जिसे पितृ विसर्जन के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Pitru Paksha 2025: Panchami and Shashthi Shraddh on Same Day, Know Dates details in Hindi
पितृपक्ष 2025 - फोटो : अमर उजाला

Pitru Paksha Shraddh Date: पितृपक्ष हिंदू धर्म में पितरों को श्रद्धांजलि देने और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण व पूजन का विशेष समय माना जाता है। यह पक्ष हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होता है और आश्विन अमावस्या तक चलता है। वर्ष 2025 में पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध से होगी। इस दिन विशेष रूप से मातृपक्ष यानी नाना-नानी आदि का तर्पण किया जाता है।


September 2025 Festival Calendar: सितंबर माह में लगेगा ग्रहण, श्राद्ध के साथ-साथ नवरात्रि की होगी शुरुआत

पितृपक्ष का विधिवत आरंभ 8 सितंबर से होगा, जब आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर प्रतिपदा श्राद्ध किया जाएगा। यह पावन काल 21 सितंबर तक चलेगा, जो आश्विन अमावस्या के दिन समाप्त होगा, जिसे पितृ विसर्जन के रूप में मनाया जाता है। इसके अगले दिन, 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी, जो मां आदिशक्ति की आराधना का विशेष पर्व है। महालया की गणना भी भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन अमावस्या तक की जाती है।
Pradosh Vrat 2025: सितंबर में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ? जानें तिथि और पूजा विधि

Pitru Paksha 2025: Panchami and Shashthi Shraddh on Same Day, Know Dates details in Hindi
पंचमी और षष्ठी तिथि का श्राद्ध एक ही दिन

पंचमी और षष्ठी तिथि का श्राद्ध एक ही दिन 

पितृपक्ष 2025 में तिथि व्यवस्था के अनुसार इस बार पंचमी और षष्ठी तिथि का श्राद्ध एक ही दिन किया जाएगा। चूंकि 12 सितंबर को दोपहर 1:20 बजे तक पंचमी तिथि है और इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी, वहीं अगले दिन यानी 13 सितंबर को सुबह 11:04 बजे तक ही षष्ठी रहेगी।

श्राद्ध कर्म और तर्पण दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच करना शास्त्रों में उचित माना गया है। इसलिए पंचमी और षष्ठी, दोनों का श्राद्ध 12 सितंबर को ही संपन्न किया जाएगा, क्योंकि इसी दिन दोनों तिथियां उस आवश्यक समयावधि में उपस्थित रहेंगी। यह विशेष संयोग पितृपक्ष में तिथियों के सही पालन की महत्ता को दर्शाता है।

 

Pitru Paksha 2025: Panchami and Shashthi Shraddh on Same Day, Know Dates details in Hindi
pitru paksh aur chandra grahan - फोटो : adobe stock

चंद्रग्रहण और श्राद्ध तिथि का संयोग

पितृपक्ष 2025 की शुरुआत इस बार एक विशेष खगोलीय घटना के साथ हो रही है। भाद्रपद पूर्णिमा की तिथि इस वर्ष 6 सितंबर की आधी रात 12:57 बजे से शुरू होकर 7 सितंबर की रात 11:47 बजे तक रहेगी। इसी दिन, यानी 7 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से मातृपक्ष यानी नाना-नानी आदि का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। इसी रात एक खग्रास चंद्रग्रहण भी लगेगा, जो पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में दृश्यमान रहेगा। यह ग्रहण रात 9:52 बजे से शुरू होकर 1:27 बजे तक चलेगा। चंद्रग्रहण के समाप्त होते ही आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसलिए प्रतिपदा का श्राद्ध अगले दिन, यानी 8 सितंबर 2025 को संपन्न होगा। यह संयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि ग्रहण काल में धार्मिक कार्यों और तर्पण का विशेष महत्व होता है, और इसके बाद पितृपक्ष का औपचारिक शुभारंभ माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru Paksha 2025: Panchami and Shashthi Shraddh on Same Day, Know Dates details in Hindi
पितृपक्ष 2025 - फोटो : adobe stock

पितृपक्ष 2025 की प्रमुख तिथियां 

पितृपक्ष आरंभ
भाद्रपद पूर्णिमा 7 सितंबर 2025, रात 1:41 बजे से शुरू होकर रात 11:38 बजे समाप्त होगी।

पूर्णिमा श्राद्ध-7 सितंबर 2025

  • प्रतिपदा श्राद्ध-8 सितंबर 2025
  • द्वितीया श्राद्ध- 9 सितंबर 2025
  • तृतीया श्राद्ध- 10 सितंबर 2025
  • चतुर्थी श्राद्ध-10 सितंबर 2025
  • पंचमी श्राद्ध और महाभरणी: 12 सितंबर 2025
  • षष्ठी श्राद्ध- 12 सितंबर 2025
  • सप्तमी श्राद्ध- 13 सितंबर 2025
  • अष्टमी श्राद्ध- 14 सितंबर 2025
  • नवमी श्राद्ध-15 सितंबर 2025
  • दशमी श्राद्ध- 16 सितंबर 2025
  • एकादशी श्राद्ध-17 सितंबर 2025
  • द्वादशी श्राद्ध-18 सितंबर 2025
  • त्रयोदशी और माघ श्राद्ध-19 सितंबर 2025
  • चतुर्दशी श्राद्ध-20 सितंबर 2025
  • सर्वपितृ अमावस्या (पितृ विसर्जन)-21 सितंबर 2025




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed