{"_id":"68b00d0c732e6c230a0d583e","slug":"september-2025-festival-calendar-shraddh-paksh-navratri-surya-and-chandra-grahan-dates-muhurat-significance-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"September 2025 Festival Calendar: सितंबर माह में लगेगा ग्रहण, श्राद्ध के साथ-साथ नवरात्रि की होगी शुरुआत","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
September 2025 Festival Calendar: सितंबर माह में लगेगा ग्रहण, श्राद्ध के साथ-साथ नवरात्रि की होगी शुरुआत
Fri, 29 Aug 2025 12:58 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:58 AM IST
सार
सितंबर का महीना व्रत-त्योहार और ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही शुभ खास होगा। आइए जानते हैं सितंबर माह में क्या-क्या खास रहेगा।
विज्ञापन
Festival Calendar 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
September 2025 Festival Calendar: अब नया महीना सितंबर शुरू होने वाला है और यह अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस माह की शुरुआत ज्येष्ठा नक्षत्र में भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होगी और समापन अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में होगा। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार और ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही शुभ खास होगा। आइए जानते हैं सितंबर माह में क्या-क्या खास रहेगा।
विज्ञापन
सितंबर माह में शुरू होंगे पितृ पक्ष
सितंबर का महीना धार्मिक नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला होगा। माह की शुरुआती दिनों में ही पितृपक्ष शुरू हो जाएंगे। इस वर्ष पितृपक्ष 07 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर को समाप्त होगा। पितृपक्ष में 15 दिनों तक पितरों को प्रसन्न करने के लिए और उनकी आत्मी की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पितृपक्ष के दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इसमें पितरों को तर्पण और दान करने का विशेष महत्व होता है। सर्वपितृ अमावस्या पर पितृपक्ष खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025: कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि 2025? जानें तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2025
पितृपक्ष की समाप्ति के बाद अगले दिन ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत है होगी। इस बार शारदीय नवरात्रि सोमवार के दिन शुरू होगी जिसके कारण माता हाथी पर सवार होकर पृथ्वीलोक पर आएंगी। शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से लेकर 01 अक्तूबर तक चलेगा। नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक लगातार दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए भजन-कीर्तन किया जाता है।
सितंबर 2025 में ग्रहण
सितंबर माह में दो ग्रहण लगेगा। जिसमें एक सूर्य ग्रहण होगा और दूसरा चंद्र ग्रहण। 7 सितंबर को सबसे पहले खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। फिर 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दिन आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि होगी। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा जो रात 03 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा।
सितंबर 2025 में ग्रहों का गोचर
13 सितंबर को मंगल का तुला राशि में गोचर
15 सितंबर शुक्र का सिंह राशि में गोचर
15 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर
17 सितंबर सूर्य का कन्या राशि में गोचर