फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Peepal Tree: घर की दीवार पर पीपल के पेड़ का उगना देता है ये संकेत, जानें इसे हटाने के नियम

Sun, 28 Dec 2025 07:55 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 28 Dec 2025 07:55 AM IST
सार

Peepal Ka Ped Ghar Me Ugna: शास्त्रों में पीपल को अत्यंत पवित्र और पूजनीय वृक्ष का दर्जा दिया गया है, लेकिन इसका सही स्थान होना बहुत जरूरी है। घर में पीपल का पौधा उगना एक साधारण घटना नहीं मानी जाती। आइए जानते हैं ये किस बात का संकेत देता है और इशके हटाने के नियम क्या होते हैं।

विज्ञापन
Peepal Tree Growing on House Wall Subh or asubh Know Vastu Niyam in Hind
पीपल का पेड़ घर में उगना शुभ या अशुभ - फोटो : Amar Ujala

How To Remove Peepal From Home: कई बार मकान की दीवारों की दरारों, छत के कोनों या सीलन वाली जगहों पर पीपल का एक छोटा सा पौधा अपने आप निकल आता है। अक्सर लोग इसे मामूली पौधा समझकर नजरअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ने लगता है, कई लोग बिना किसी सोच-विचार के किसी भी दिन इसे उखाड़कर हटा देते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार घर में पीपल का पौधा उगना एक साधारण घटना नहीं मानी जाती।



Temple Bell: मंदिर में घंटा कब बजाना चाहिए? जानें इसका सही नियम और महत्व
Bangladesh Shakti Peeth: बांग्लादेश में स्थित 7 शक्तिपीठों का महत्व, जहां आज भी जीवित है शाक्त परंपरा

Peepal Tree Growing on House Wall Subh or asubh Know Vastu Niyam in Hind
घर में या छत पर उगा पीपल क्यों माना जाता है अशुभ - फोटो : freepik

घर में या छत पर उगा पीपल क्यों माना जाता है अशुभ
शास्त्रों में पीपल को अत्यंत पवित्र और पूजनीय वृक्ष का दर्जा दिया गया है, लेकिन इसका सही स्थान होना बहुत जरूरी है। शास्त्रों के अनुसार पीपल का पेड़ मंदिर परिसर, नदी या तालाब के किनारे अथवा सार्वजनिक स्थानों पर शुभ फल देता है। वहीं अगर यह घर के भीतर, दीवारों या छत पर उग आए, तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता। ऐसी मान्यता है कि घर में पीपल का पौधा उगना पितृदोष का संकेत हो सकता है, जिसके कारण परिवार में मानसिक अशांति, धन संबंधी समस्याएं या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Peepal Tree Growing on House Wall Subh or asubh Know Vastu Niyam in Hind
घर में या छत पर उगा पीपल क्यों माना जाता है अशुभ - फोटो : adobe

घर में अपने आप उगा पीपल का पौधा न तो शुभ माना जाता है और न ही इसे बिना विधि-विधान के हटाना चाहिए। यदि आपके घर में ऐसा पौधा उग आया है, तो सबसे पहले किसी योग्य ब्राह्मण से विधिवत पूजा करानी चाहिए। इस पूजा में पितरों की शांति और पितृदोष निवारण के लिए विशेष संकल्प कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Peepal Tree Growing on House Wall Subh or asubh Know Vastu Niyam in Hind
संकल्प के बाद ही करें पौधे को हटाने का कार्य - फोटो : Amar Ujala

संकल्प के बाद ही करें पौधे को हटाने का कार्य
संकल्प के समय यह भाव रखा जाता है कि पितृदोष की शांति और मुक्ति के उद्देश्य से ही पीपल के पौधे को हटाया जा रहा है। इसके बाद पौधे को पूरी श्रद्धा और सावधानी के साथ उखाड़ना चाहिए। ध्यान रखने वाली बात यह है कि सोमवार और शनिवार को पीपल का पौधा नहीं हटाना चाहिए, क्योंकि ये दिन पीपल वृक्ष से विशेष रूप से जुड़े माने जाते हैं। पौधा हटाने के लिए रविवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है।

विज्ञापन
Peepal Tree Growing on House Wall Subh or asubh Know Vastu Niyam in Hind
संकल्प के बाद ही करें पौधे को हटाने का कार्य - फोटो : freepik

अगर आपके घर की दीवार या छत पर भी पीपल का पौधा उग आया है, तो नए साल से पहले इस धार्मिक प्रक्रिया को सही विधि से पूरा करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed