Panchak June 2023: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य सही समय और शुभ मुहूर्त देखकर किया जाता है, जिससे वह कार्य हमेशा सफल हो। अशुभ समय में या बिना मुहूर्त देखकर कोई कार्य किया जाता है तो उसमें सफलता नहीं मिलती है। इसलिए कोई भी कार्य पंचांग देखकर ही किया जाता है। आज यानी 9 जून से चोर पंचक शुरू हो रहे हैं। इसका समापन 13 जून को होगा। पंचक हर महीने आते हैं। पंचक की समय अवधि पांच दिन की होती है। इसलिए इसे पंचक कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन से कार्य हैं जिन्हें पंचक के दौरान करना वर्जित माना जाता है-
Panchak June 2023: आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, 5 दिन तक भूलकर भी न करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है पंचक
पंचांग के अनुसार जब चंद्रमा का गोचर धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में होता है तब पंचक की स्थिति उत्पन्न होती है। साथ ही जब चंद्रमा का गोचर कुंभ और मीन राशि में होता है, तब भी 'पंचक' लगते हैं। इसके अलावा चंद्रमा गोचर में जब कुंभ और मीन राशि में स्थित होता है तो भी यह समय पंचक का माना जाता है। पंचक को 'भदवा' के नाम से भी जाना जाता है।
Sawan 2023: इस बार सावन में शिव जी के साथ भगवान विष्णु भी बरसाएंगे अपनी कृपा, जानिए क्यों बन रहा ये खास संयोग
मान्यता है कि पंचक के दौरान चारपाई नहीं बनवानी चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर संकट आने की संभावना बनी रहती है। इस दौरान घास, लकड़ी, आदि जलने वाली वस्तुएं एकत्र नहीं करनी चाहिए।
पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह दिशा यम और पितरों की दिशा मानी गई है। इसलिए इन नक्षत्रों में दक्षिण दिशा की यात्रा करना हानिकारक हो सकता है।
इसके अलावा पंचक के दौरान कहीं निवेश नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचना चाहिए। साथ ही इस सौरन कोई नया बिजनेस या नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।