Nirjala Ekadashi 2021: निर्जला एकादशी व्रत 21 जून को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी व्रत हर साल ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी के दिन रखा जाता है। इसे भीमसेन एकादशी, पांडव एकादशी और भीम एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। एकादशी के व्रतों में से निर्जला एकादशी व्रत कठिन माना जाता है। क्योंकि जेठ के महीने में यह व्रत निर्जल रखा जाता है। इस व्रत में जल की एक बूंद भी ग्रहण नहीं की जाती है। व्रत के पूर्ण हो जाने के बाद ही जल ग्रहण करने का विधान है। मान्यता के अनुसार, जो भी निर्जला एकादशी व्रत को रखता है उसे सालभर में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रतों के समान पुण्यफल प्राप्त होता है। इस व्रत करने वालों को जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह व्रत एकादशी तिथि के रखा जाता है और अगले दिन यानी द्वादशी तिथि के दिन व्रत पारण विधि-विधान से किया जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, उसके जीवन के कष्ट मिट जाते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
{"_id":"60ca014f8ebc3e2d9e7d434b","slug":"nirjala-ekadashi-2021-nirjala-ekadashi-par-dhan-prapti-ke-upay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirjala Ekadashi 2021: निर्जला एकादशी के दिन धन प्राप्ति और संपन्नता के लिए करें ये उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Nirjala Ekadashi 2021: निर्जला एकादशी के दिन धन प्राप्ति और संपन्नता के लिए करें ये उपाय
Thu, 17 Jun 2021 07:26 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
निर्जला एकादशी 2021
- फोटो : अमर उजाला।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
घर की साफ-सफाई के बाद करें लक्ष्मी पूजा
एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करें और सुबह उठकर स्नान ध्यान कर भगवान विष्णु के साथ मा लक्ष्मी की पूजा करें।
एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करें और सुबह उठकर स्नान ध्यान कर भगवान विष्णु के साथ मा लक्ष्मी की पूजा करें।
सांकेतिक तस्वीर (पीपल)
- फोटो : अमर उजाला।
पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
हमारे शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास स्थान बताया गया है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (मां लक्ष्मी)
- फोटो : सोशल मीडिया
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये कार्य
एकादशी के दिन शाम को घर के हर एक हिस्से में दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है जिसके कारण से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
गाय के दूध से करें अभिषेक
एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु को दक्षिणवर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।