New Year Celebration and Traditions in India: भारत में पंजाब, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में आज बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। सिख समुदाय के लोग बैसाखी को नए साल के रूप में मनाते हैं। वैसे तो अंग्रेजी कैलेंडर या ईसाई धर्म के कैलेंडर के अनुसार पूरी दुनिया एक जनवरी को नया साल मनाती है, लेकिन भारत एक ऐसा देश है जहां एक जनवरी के अलावा भी कई बार नया साल मनाया जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर अपनी संस्कृति और परंपराओं के आधार पर नया साल मनाया जाता है। भारत में कहीं सोलर कैलेंडर सिस्टम के आधार पर तो कहीं नए अनाज के कटने के मौके पर नए साल का जश्न मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जा जानते हैं कि हमारे विविधताओं वाले भरे देश में कब-कब, कहां और कैसे नया साल मनाया जाता है।
New Year Traditions in India: भारत में एक नहीं, कई बार मनाया जाता है नया साल, जानिए अलग-अलग राज्य और धर्म में कब-कैसे होती है इसकी शुरुआत
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 14 Apr 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन