फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Traditions in India: भारत में एक नहीं, कई बार मनाया जाता है नया साल, जानिए अलग-अलग राज्य और धर्म में कब-कैसे होती है इसकी शुरुआत

Thu, 14 Apr 2022 06:33 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 14 Apr 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
New Year Celebration and Traditions in India by different regions
भारत में एक नहीं, कई बार मनाया जाता है नया साल - फोटो : Pixabay

New Year Celebration and Traditions in India: भारत में पंजाब, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में आज बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। सिख समुदाय के लोग बैसाखी को नए साल के रूप में मनाते हैं। वैसे तो अंग्रेजी कैलेंडर या ईसाई धर्म के कैलेंडर के अनुसार पूरी दुनिया एक जनवरी को नया साल मनाती है, लेकिन भारत एक ऐसा देश है जहां एक जनवरी के अलावा भी कई बार नया साल मनाया जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर अपनी संस्कृति और परंपराओं के आधार पर नया साल मनाया जाता है। भारत में कहीं सोलर कैलेंडर सिस्टम के आधार पर तो कहीं नए अनाज के कटने के मौके पर नए साल का जश्न मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जा जानते हैं कि हमारे विविधताओं वाले भरे देश में कब-कब, कहां और कैसे नया साल मनाया जाता है।  



1 जनवरी से ईसाई नववर्ष 
पूरी दुनिया समेत भारत में भी नए साल की शुरुआत एक जनवरी से ही मानी जाती है। पूरी दुनिया में इसका अलग ही जश्न देखने को मिलता है। 

New Year Celebration and Traditions in India by different regions
भारत में एक नहीं, कई बार मनाया जाता है नया साल - फोटो : iStock
हिंदू नववर्ष, नवसंवत्सर

हिंदू नववर्ष और नवसंवत्सर की शुरुआत चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से मानी जाती है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी। साथ ही इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ये तिथि मार्च-अप्रैल में आती है। 

New Year Celebration and Traditions in India by different regions
भारत में एक नहीं, कई बार मनाया जाता है नया साल - फोटो : iStock
गुड़ी पड़वा, उगादि

चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से ही मराठी नव वर्ष की शुरुआत होती है। गुड़ी पाड़वा और मराठी-पाडवा भी कहते हैं। इसके अलावा इसी दिन को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 'उगादि‘ के तौर पर मानते हैं। दक्षिण भारत के इन राज्यों उगादि को नए साल के रूप में मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Celebration and Traditions in India by different regions
भारत में एक नहीं, कई बार मनाया जाता है नया साल - फोटो : बासित जरगर
नवरेह- कश्मीरी नववर्ष

नवरेह नव चंद्रवर्ष के रूप में मनाया जाता है। ये पर्व चैत्र नवरात्र के पहले दिन मनाया जाता है। मुख्य रूप से ये त्योहार कश्मीर में मनाया जाता है। कश्मीरी पंडित बड़े उत्साह के साथ इस पर्व को मनाते हैं। 

विज्ञापन
New Year Celebration and Traditions in India by different regions
भारत में एक नहीं, कई बार मनाया जाता है नया साल - फोटो : iStock
विषु- मलयालम नववर्ष

विषु पर्व को केरल में नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। वहीं तमिलनाडु में इसे बिसु परबा के नाम से जाना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, ये पर्व भी अप्रैल के महीने पड़ता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed