मोदी सरकार 26 मई को अपने तीन साल पूरे करने वाली है और इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई मंत्री देश- विदेश के मंदिर और धार्मिक स्थलों पर माथा टेक आए हैं। जानिए कुछ ऐसे मंदिरों में बारें में जहां पीएम मोदी और उनके कई मंत्री पूजा अर्चना करने पहुंचे।
मोदी सरकार@3: देश-विदेश के इन मंदिरों में हाजिरी लगा चुके हैं मोदी और उनके मंत्री
नर्मदा मंदिर
हाल ही में पीएम मोदी ने नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की थी। नर्मदा सेवा यात्रा के समापन के मौके पर मोदी में मध्यप्रदेश के अमरकंटक में गांव में स्थित इस मंदिर में पूजा भी की। यहां पर नर्मदा एक गोमुख से निकलती है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में रेवा नायक ने करवाई थी। नर्मदा मंदिर के परिसर विभिन्न देवी देवताओं के 24 मंदिरों का एक विशाल समूह है।
बौद्घ सीमा मलाका मंदिर
इससे पहले मोदी श्रीलंका के पुराने बौद्घ मंदिर में बौद्घ सीमा मलाका मंदिर में भी गए थे और वहां पर पारंपरिक द्वीप प्रज्जवलित किया था। यह मंदिर करीब 120 साल से भी अधिक पुराना है। मंदिर में दीप प्रज्जवलन अंतरराष्ट्रीय बैसाख दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर होने की परंपरा है।
केदारनाथ मंदिर
धाम में एक धाम केदारनाथ मंदिर में विधि विधान से पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। केदारनाथ के कपाट छह मई को खुले थे और मोदी ने करीब 20 मिनट पर पूजा की। कपाट खुलते ही गर्भगृह में पूजा करने वाले नरेन्द्र मोदी देश में पहले पीएम भी बने।
दंत मंदिर
प्रधानमंत्री मोदी ने 12 मई को श्रीलंका के दंत मंदिर के भी दर्शन किए। कैंड स्थित इस मंदिर में महात्मा बुद्घ के दांत रखे गए हैं। कैंडी श्रीलंका के राजाओं की आखिरी राजधानी थी और इस मंदिर के कारण ही यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल घोषित किया। पूर्व राजशाही घराने के शाही महल परिसर में इस स्थित इस मंदिर में मालवत्ते और असगिरिया नाम के दो बौद्घ संप्रदाय के भिक्षुक इसके भीतरी कक्ष में दैनिक रूप से पूजा करते हैं।