फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag panchami 2021: नागपंचमी पर परिवार की खुशहाली के लिए इस दिन क्या करें क्या न करें

Fri, 13 Aug 2021 06:29 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 13 Aug 2021 06:29 AM IST
विज्ञापन
Nag panchami 2021 dos and donts Nag panchami par kya kare kya na kare
nag panchami 2021

सावन मास को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में धरती बेहद खूबसूरत, हरी-हरी और सुंदर नजर आती है। नागपंचमी सावन माह के प्रमुख त्योहारों में से एक है इस दिन लोग घरों में नाग देवता की पूजा कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। इस साल नागपंचमी का पर्व 13 अगस्त को मनाया जाएगा। बिहार, बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान में कृष्ण पक्ष की पंचमी को यह त्योहार मनाया जाता है, जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में श्रावण शुक्ल पंचमी को ये पर्व मनाया जाता है। लिंग पुराण के अनुसार सृष्टि के सृजन के लिए जब ब्रह्माजी ने घोर तपस्या की तो एक बार वो हताश होने लगे तो क्रोधवश उनके आसूं पृथ्वी पर गिर गए और तत्काल ही वो सर्प के रूप में उत्पन्न हो गए। इन सर्पों पर कोई अत्याचार न हो ऐसा विचार कर भगवान सूर्यदेव ने इन्हें पंचमी तिथि का अधिकारी बना दिया। तभी से पंचमी तिथि पर नागों की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं आज के दिन क्या करना अच्छा रहता है और क्या नहीं।   

Nag panchami 2021 dos and donts Nag panchami par kya kare kya na kare
nag panchami 2021
नाग पंचमी पर क्या करें
  • पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर व्रत और पूजा का संकल्प लें। पूजा स्थल पर नागदेवता का चित्र लगाएं या मिट्टी के सर्प देवता बना कर उनको लाल कपड़ा बिछाकर चौकी पर स्थापित कर दें। हल्दी, रोली, चावल,कच्चा दूध और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। तत्पश्चात कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर नाग देवता को अर्पित करें।
  • नाग पंचमी के दिन अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख नामक अष्टनागों का ध्यान कर पूजा करें। अब नाग देवता की आरती करें और वहीं बैठ कर नागपंचमी की कथा पढ़ें। इसके बाद नाग देवता से घर में सुख-शांति और सुरक्षा की प्रार्थना करें।
Nag panchami 2021 dos and donts Nag panchami par kya kare kya na kare
nag panchami
  • इस दिन पूजा करने वाली महिलाएं नागदेवता को अपना भाई स्वरुप मानते हुए उनसे अपने परिवार की रक्षा का वचन देने की प्रार्थना करें। मान्यता है कि नागपंचमी पर सांपों को दूध चढ़ाने से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है।
  •  नागदेवता की पूजा से घर में धन आगमन का स्रोत बढ़ता है। शास्त्रों में वर्णित है कि नागदेव गुप्त धन की रक्षा करते हैं।इनकी पूजा-अर्चना से आर्थिक तंगी और वंशवृद्धि में आ रही रुकावट से छुटकारा मिलता है,अतः इस दिन धन वृद्धि के लिए इनकी पूजा अवश्य करें।
  • गृह निर्माण, पितृदोष और कुल की उन्नति के लिए नाग पूजा करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nag panchami 2021 dos and donts Nag panchami par kya kare kya na kare
Nag Panchami 2021
इस दिन क्या नहीं करें
  • नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सांप या नाग दोनों का बसेरा धरती के अंदर होता है, ऐसे में जमीन खोदने से उनको या उनके बिल को हानि पहुँच सकती है।
  •  किसानों को नागपंचमी के दिन धरती पर हल भी नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन
Nag panchami 2021 dos and donts Nag panchami par kya kare kya na kare
nag panchami
  • लोकमान्यता के अनुसार इस दिन सुई में धागा डालना,कैची चलाना या चाकू से सब्जी काटने का काम नहीं करना चाहिए।
  • नाग या सांप को दूध अर्पित कीजिए लेकिन पिलाइए मत नाग देवता को दूध चढ़ता है लेकिन उन्हें दूध नहीं पिलाया जाता है। जीव हत्या ना करें, किसी भी तरह से सांप को नुकसान ना पहुंचाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed