Somvar Puja Vidhi: आज सोमवार है और हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। कहा जाता है कि ये दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित करने के लिए सबसे उत्तम होता है। भगवान भोले शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। जिन लोगों पर शिव जी की कृपा होती है, उनके बड़े से बड़े संकट भी टल जाते हैं। भगवान शिव को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं, यदि कोई श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप भी भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं और अपनी हर इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो प्रत्येक सोमवार के दिन शिव जी को ये 5 वस्तुएं जरूर अर्पित करें....
Somvar Puja Vidhi: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 6 चीजें, बरसेगी शिव कृपा
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन