{"_id":"5ea2c193ec834416d760913d","slug":"mercury-transit-april-2020-on-aries-effects-on-zodiac-signs-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुध के राशि परिवर्तन से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिल रहे हैं भाग्योदय होने के संकेत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
बुध के राशि परिवर्तन से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिल रहे हैं भाग्योदय होने के संकेत
Sat, 25 Apr 2020 12:49 AM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
mercury transit april 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार, 25 अप्रैल को बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध शनिवार, 25 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 31 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस गोचर से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत बदलने वाली है। आइए, आज जानते हैं, कौनसी हैं वो राशियां जिनका भाग्योदय होने जा रहा है.....
mercury transit april 2020
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है, विशेष करके यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। रुका हुआ धन आएगा तथा समाज में वर्चस्व बढ़ेगा।
mercury transit april 2020
मिथुन राशि
- मिथुन राशि के जातकों के लिए आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। किसी नए कार्य व्यापार का भी आरंभ करना चाह रहे हों तो योजनाओं को अंतिम रूप दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी और नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit april 2020
कर्क राशि
- कर्क राशि के लिए यह राशि परिवर्तन कार्य व्यापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। आपके लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
mercury transit april 2020
सिंह राशि
- धर्म-कर्म और समाज सेवा के प्रति आपका रुझान अधिक रखेगा। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए भी संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। अपने साहस के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे।