फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Married Woman: सुहागन महिलाएं भूलकर भी किसी को न दें ये 5 सुहाग की चीजें, वैवाहिक रिश्ते में आ सकती है खटास

Tue, 01 Apr 2025 01:38 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Apr 2025 01:38 PM IST
सार

Suhag Items: सुहागन स्त्री के लिए सुहाग की चीजें  होती हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में एक सुहागन महिला को किसी भी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। इन चीजों को साझा करने से न केवल उनके जीवन की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है, बल्कि इनका सीधा असर उनके दांपत्य जीवन पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
Married women should not give these 5 Suhag items to anyone even by mistake Know other Details inside disprj
सुहागन स्त्रियों को नहीं साझा करनी चाहिए ये चीजें - फोटो : freepik.com

कहते हैं कि अगर एक बार आपकी शादी हो जाए तो अपने सुहाग का सामान न तो किसी को देना चाहिए और न ही किसी के साथ साझा करना चाहिए। यही नहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि आप जितनी बार अपने सुहाग की चीजों का इस्तेमाल करती हैं, उतना ही आपके वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा होता है। सुहागन स्त्री के लिए सुहाग की चीजें  होती हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में एक सुहागन महिला को किसी भी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। इन चीजों को साझा करने से न केवल उनके जीवन की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है, बल्कि इनका सीधा असर उनके दांपत्य जीवन पर भी पड़ सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Married women should not give these 5 Suhag items to anyone even by mistake Know other Details inside disprj
सुहागन स्त्रियों को नहीं साझा करनी चाहिए ये चीजें - फोटो : adobe stock

सिंदूर
सुहागन स्त्री के सुहाग का अहम हिस्सा सिंदूर होता है। साथ ही यह काफी महत्वपूर्ण भी होता है। यह न केवल स्त्री के सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि पति की लंबी उम्र की कामना का भी संकेत है। इस सिंदूर को किसी और को देना, जैसे आप अपने दांपत्य जीवन की शुभता को किसी और के हाथों में सौंप रहे हों। ऐसा करने से आपके वैवाहिक रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। इसलिए आपको किसी को भी सिंदूर देने से पहले सौ बार सोच लेना चाहिए।

Married women should not give these 5 Suhag items to anyone even by mistake Know other Details inside disprj
सुहागन स्त्रियों को नहीं साझा करनी चाहिए ये चीजें - फोटो : freepik.com

मंगलसूत्र
सुहागन स्त्री के सुहाग का दूसरा अहम हिस्सा मंगलसूत्र होता है। यह पति-पत्नी के मजबूत संबंध का प्रतीक भी होता है। कहा जाता है कि जैसे मंगलसूत्र की मोतियां एक-दूसरे को जोड़े रखती हैं, वैसे ही मंगलसूत्र पति-पत्नी को जीवन भर जोड़े रखना का काम करता है। इसे किसी भी हाल में दूसरे को नहीं देना चाहिए। इसे किसी और को देने से शादीशुदा जिंदगी में असंतुलन पैदा हो सकता है और रिश्ते की बुनियाद को कमजोर कर सकता है। इसलिए इसे किसी और के पास जाने से बचाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Married women should not give these 5 Suhag items to anyone even by mistake Know other Details inside disprj
सुहागन स्त्रियों को नहीं साझा करनी चाहिए ये चीजें - फोटो : इंस्टाग्राम

बिछिया
बिछिया को सुहाग का जरूरी प्रतीक माना जाता है। यह स्त्री की संजीवनी शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक होती है, उसकी अपनी एक विशेषता होती है। इसे किसी और को देना, आपके संबंधों की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है और आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में दरार का कारण बन सकता है। साथ ही अगर आप विवाहित हैं तो किसी भी हाल में आपको बिछिया नहीं उतारना चाहिए।

विज्ञापन
Married women should not give these 5 Suhag items to anyone even by mistake Know other Details inside disprj
सुहागन स्त्रियों को नहीं साझा करनी चाहिए ये चीजें - फोटो : instagram

चूड़ियां
सुहाग स्त्रियों के लिए चूड़ियां केवल साज-सज्जा की चीज नहीं होती है, बल्कि इसकी खनक पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाए रखती है। किसी भी हाल में आपको अपनी चूड़ियों को किसी और को नहीं देना चाहिए।  इन्हें किसी और को देना, आपके शादीशुदा जीवन में हानि पहुंचा सकता है और प्रेम की ऊर्जा को स्थानांतरित कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed