Hanuman Ji Ke Priya Bhog: भगवान हनुमान को संकट मोचन कहा जाता है। इनकी कृपा से सभी तरह के संकट पल भर में दूर हो जाते हैं। राम भक्त हनुमान की पूजा करने के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। मंगलवार के दिन विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है उन्हें मंगलवार की पूजा से विशेष लाभ मिलता है। भगवान हनुमान के पथ पर चलने वालों को कोई भी संकट नहीं मिलता है। नियमित रूप से भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि लोग मंगलवार को विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा करते हैं। साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं कि हनुमान जी को किन चीजों का भोग अति प्रिय है...
Hanuman Ji Puja: इन चीजों का भोग लगाते ही प्रसन्न हो जाते हैं राम भक्त हनुमान, पूरी कर देते हैं हर मनोकामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाबली हनुमान को बूंदी बहुत प्रिय है। ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
बेसन के लड्डू
बूंदी के अलावा हनुमान जी को बेसन से बने लड्डू भी बेहद पसंद होते हैं। कहा जाता है यदि आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो हनुमान जी को मंगलवार के दिन बेसन से बने लड्डू का भोग लगाएं। आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाएंगी।
Geeta Updesh: गीता के 5 उपदेश जिसने पढ़े उसकी बदली जिंदगी, हर कदम पर मिलेगी कामयाबी
पान
राम भक्त हनुमान को खुश करने के लिए पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि हनुमान जी को पान का भोग लगाने से जीवन की हर समस्या का नाश होता है।
सिंदूर
संकट मोचन हनुमान को सिंदूर अति प्रिय है। ऐसे में मंगलवार और शनिवार के दिन उन्हें सिंदूर जरूर अर्पित करना चाहिए। इस दिन सिंदूर में चमेली के तेल को मिलाएं और हनुमान जी को लगाएं। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।