फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapoor Ke Upay: जल्द अमीर बनने के लिए करें कपूर के ये असरदार उपाय, वास्तु दोष होगा दूर और बनी रहेगी सुख-समृद्ध

Tue, 17 Jan 2023 09:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 17 Jan 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
Kapoor Ke Upay Remedy for Rid All Problems of Life Astrology Tips in Hindi
जल्द अमीर बनने के लिए करें कपूर के ये असरदार उपाय - फोटो : iStock

Kapoor Ke Upay: हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना करते समय कपूर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। कपूर जलाकर आरती करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कपूर जलाने से न केवल धार्मिक फायदे होते हैं बल्कि इसका वैज्ञानिक आधार भी माना गया है। प्रतिदिन कपूर जलाने से हवा में व्याप्त आस-पास के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से निजात के लिए भी कपूर का प्रयोग किया जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मान्यता है कि कपूर के प्रयोग से नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके अलावा यदि आपके घर में किसी प्रकार से पैसों की तंगी है या फिर क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो कपूर के कुछ बेहद ही आसान उपाय करके आप इन सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं कपूर के उपाय... 

Kapoor Ke Upay Remedy for Rid All Problems of Life Astrology Tips in Hindi
जल्द अमीर बनने के लिए करें कपूर के ये असरदार उपाय - फोटो : Facebook

नकारात्मकता दूर करने के उपाय
कपूर को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसे जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसीलिए इसे पूजन के समय जलाया जाता है। माना जाता है कूपर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।

Kapoor Ke Upay Remedy for Rid All Problems of Life Astrology Tips in Hindi
जल्द अमीर बनने के लिए करें कपूर के ये असरदार उपाय - फोटो : Facebook

धन प्राप्ति के लिए
मां दुर्गा की पूजा करें और गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा जलाकर रखें। इससे धन की प्राप्ति होती है। साथ ही रुका हुआ धन भी मिल जाता है। ऐसा लगातार कम से कम 43 दिनों तक करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapoor Ke Upay Remedy for Rid All Problems of Life Astrology Tips in Hindi
जल्द अमीर बनने के लिए करें कपूर के ये असरदार उपाय - फोटो : iStock

जल्द अमीर बनने के लिए
यदि आप जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते हैं, तो रात में सोते समय अपने बेडरूम में एक चांदी की कटोरी या किसी पात्र में दो कपूर और दो लौंग जलाएं। ऐसा करने से नेगेटिविटी खत्म होगी और आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन होगा।

विज्ञापन
Kapoor Ke Upay Remedy for Rid All Problems of Life Astrology Tips in Hindi
जल्द अमीर बनने के लिए करें कपूर के ये असरदार उपाय - फोटो : iStock

वास्तु दोष दूर करने के लिए
कई बार वास्तु दोष की वजह से भी धन की बचत नहीं हो पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए घर के किसी दो कोनों में कपूर की एक-एक गोलियां रख दें। कुछ दिनों बाद जब ये गोलियां गल जाएं तो दोबारा वहां गोलियां रख दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाएगा और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed