फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malmass 2020: मलमास में करें इन मंत्रों का जाप, खूब बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Fri, 18 Sep 2020 05:31 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 18 Sep 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Malmass 2020 recite these mantra during the Adhik Mass to please Lord Vishnu
अधिकमास 2020: - फोटो : सोशल मीडिया

अधिक मास प्रारंभ हो चुका है अब एक माह तक मांगलिक कार्यों में रोक लग जाएगी। अधिक मास 16 अक्टूबर को समाप्त होगा। शास्त्रों के अनुसार, इस माह को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं क्योंकि इस महीने भगवान विष्णु की आराधना होती है। पदम पुराण के अनुसार जो कोई भगवान विष्णु जी के प्रतीक शालिग्राम का दर्शन करता है। उनके प्रति मस्तक झुकाता, स्नान कराता और उनकी पूजा करता है वह कोटि यज्ञों के समान पुण्य तथा कोटि गौदानों का फल पाता है। इनके स्मरण, कीर्तन, ध्यान, से अनेक पाप दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही मलमास में भगवान विष्णु की आराधना के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Malmass 2020 recite these mantra during the Adhik Mass to please Lord Vishnu
अधिकमास 2020 - फोटो : अमर उजाला

गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।

भगवान विष्णु जी का यह मंत्र पाप मुक्ति के लिए बेहद ही प्रभावशाली होता है। इस मंत्र का जप विशेषरूप से पुरुषोत्तम मास में करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने वाले व्यक्ति के सभी प्रकार के पाप मिट जाते हैं। साथ ही उसे मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। 

Malmass 2020 recite these mantra during the Adhik Mass to please Lord Vishnu
मलमास में भगवान विष्णु जी की होती है आराधना - फोटो : ANI

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
यह भगवान विष्णु का द्वादशाक्षरी मंत्र है जिसको पुरुषोत्तम माह में विधि विधान से नित्य स्नान के बाद पूजा के समय जपना चाहिए। इस मंत्र को जपने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malmass 2020 recite these mantra during the Adhik Mass to please Lord Vishnu
अधिक मास में नहीं होती है संक्रांति - फोटो : सोशल मीडिया

ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
यह गायत्री महामंत्र भगवान विष्णु जी का है जो बेहद कल्याणकारी है। इस मंत्र का जाप पूजा के बाद करना चाहिए। मंत्र के प्रभाव से ढेरों लाभ मिलते हैं।

विज्ञापन
Malmass 2020 recite these mantra during the Adhik Mass to please Lord Vishnu
अधिक मास में विष्णु जी की मंत्र सहित करें पूजा - फोटो : Social Media
शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।
विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।
लक्ष्मीकान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।
वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकैकनाथम।।

यह मंत्र भगवान विष्णु की आराधना के लिए बेहद प्रभावकारी माना जाता है। इस मंत्र का उच्चारण आप श्री हरि की पूजा के दौरान कर सकते हैं। तुलसी की माला से श्री हरि के मंत्रों का जप करें। इस मंत्रों का जाप व्यक्ति को पीले आसन पर विराजमान होकर करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed