फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न होंगे शिवजी और हर मनोकामना होगी पूरी

Mon, 23 Jan 2023 04:19 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 23 Jan 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 How to Please Lord Shiva Know Puja Vidhi Full Details in Hindi
महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न होंगे शिवजी और हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock

Mahashivratri 2023: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे हर साल महाशिवरात्रि के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 18 जनवरी 2023 को महाशिवरात्रि है। हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि का अलग ही महत्व है। इस दिन मंदिरों और शिवालयों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। शिवजी के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि के बारे में...



Mahashivratri 2023: फरवरी में कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त 

Mahashivratri 2023 How to Please Lord Shiva Know Puja Vidhi Full Details in Hindi
महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न होंगे शिवजी और हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock

महाशिवरात्रि की पूजा विधि

  • महाशिवरात्रि पर पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण करें। 
  • फिर भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान कराएं। साथ ही केसर के 8 लोटे जल चढ़ाएं और पूरी रात्रि का दीपक जलाएं। 
  • इसके अलावा चंदन का तिलक लगाएं। 
  • बेलपत्र, भांग, धतूरा भोलेनाथ का सबसे पसंदीदा चढ़ावा है। 
  • इस दिन बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं। 
  • महाशिवरात्रि के दिन आप ओम नम: शिवाय, महामृत्युजंय जाप या शिव चालीसा का पाठ करें। 
  • अंत में केसर युक्त खीर का भोग लगा कर सबको प्रसाद बांटें।

 
Mahashivratri 2023 How to Please Lord Shiva Know Puja Vidhi Full Details in Hindi
महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न होंगे शिवजी और हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock

महाशिवरात्रि पर जपें ये मंत्र 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

महाशिवरात्रि पर इस मंत्र का जाप जरूर करें। ये महामृत्युंजय जाप है। इसका अर्थ है- हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।  


Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 How to Please Lord Shiva Know Puja Vidhi Full Details in Hindi
महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न होंगे शिवजी और हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock

ॐ नमः शिवाय 
मान्यता है कि शिव जी का ये मंत्र व्यक्ति के शरीर और दिमाग को शांत करता है। साथ ही महादेव भी अपनी कृपा बनाए रखते हैं। 


 
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 How to Please Lord Shiva Know Puja Vidhi Full Details in Hindi
महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न होंगे शिवजी और हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : istock

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः 
इस मंत्र को रुद्र मंत्र कहा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र का जाप करने से शिव जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed