फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Basant Panchami 2023 do these measures according to zodiac sign on Saraswati Puja News in Hindi

Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Thu, 26 Jan 2023 12:11 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 26 Jan 2023 12:11 AM IST
सार

Basant Panchami 2023 Upay : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Basant Panchami 2023 do these measures according to zodiac sign on Saraswati Puja News in Hindi
वसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Basant Panchami 2023 Upay : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है। इस दिन ज्ञान, बुद्धि, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। शस्त्रों के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान हो कर प्रकट हुई थीं। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से शिक्षा संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं। छात्रों के लिए बसंत पंचमी का पर्व बहुत खास महत्व रखता है। ज्योतिष के अनुसार छात्र यदि राशि के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करें तो उन्हें मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। चलिए जानते हैं वसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार उपाय...

विज्ञापन


Basant Panchami 2023 Date: इस साल वसंत पचंमी कब है? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन


वसंत पंचमी पर राशि अनुसार उपाय 

  • मेष : वसंत पंचमी के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनकर सरस्वती मां की पूजा करें और सरस्वती कवच पाठ जरूर करें। ऐसा करने से बुद्धि की प्राप्ति होगी। इसके अलावा एकाग्रता की कमी भी ठीक हो जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वृषभ : मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वृषभ राशि के जातक माता को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें। ऐसा करने से ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही जो भी समस्याएं हैं, उनसे राहत मिलेगी।
  • मिथुन : इस राशि के जातक मां सरस्वती को हरे रंग का पेन (कलम) अर्पित करें और उससे ही अपनी सभी कार्यों को पूरा करें। ये कार्य आपकी लिखने संबंधी समस्याएं को समाप्त करने में मददगार होगा।
  • कर्क : कर्क राशि वाले जातकों को मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए। संगीत क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को ऐसा करने से बहुत अधिक फायदा होगा।
  • सिंह : इस राशि के लोग मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी हो जाएगी।
  • कन्या: कन्या राशि वाले गरीब बच्चों में पढ़ने की सामग्री बांटे, जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि शामिल हों। मान्यता है कि यदि आप ऐसा करते हैं तो पढ़ाई में आ रही आपकी परेशानी दूर हो सकती है। 
  • तुला : तुला राशि वाले लोग किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़े दान में दें। ज्योतिष के अनुसार, यदि छात्र ऐसा करते हैं तो उन्हें वाणी से जुड़ी किसी परेशानी से निजात मिल सकती है। 
  • वृश्चिक : यदि आपको याददाश्त से संबंधित कोई परेशानी है, तो इसे आप मां सरस्वती की आराधना करके इसे दूर कर सकते हैं। मां सरस्वती की पूजा के बाद लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें।
  • धनु : मां सरस्वती को पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाएगी। साथ ही आपकी उच्च शिक्षा की इच्छा भी मां सरस्वती अवश्य पूरी करेंगी।
  • मकर : मकर राशि वाले जातक निर्धन व्यक्ति को सफेद रंग का अनाज दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी और आपके बुद्धिबल में विकास होगा।
  • कुंभ : कुंभ राशि के लोग गरीब बच्चों में स्कूल बैग और दूसरी जरूरी चीजें दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
  • मीन : मीन राशि वाले इस दिन छोटी कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें। इससे आपके करियर में आने वाली समस्याओं का निवारण होगा।

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर क्यों पहने जाते हैं पीले वस्त्र? जानिए क्या है इसका महत्व 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed