फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, सालभर मिलेगी सुख-शांति

Wed, 23 Feb 2022 07:27 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 23 Feb 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2022 puja and abhishek vidhi on mahashivratri according to the zodiac
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक - फोटो : istock

इस बार 1 मार्च 2022 को पूरे देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इसके लिए शिव भक्तों की अभी से तैयारियां शुरू हो गई होंगी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के पर्व पर जो भक्त व्रत रहते हुए शिव की आराधना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की स्तुति करने और कृपा पाने का सर्वोत्तम दिन माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार की महाशिवरात्रि को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग बन रहा है। इस दिन मकर राशि में मंगल, शनि, बुध, चंद्रमा और शुक्र रहने वाले हैं। ऐसे में इस  महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार शिवजी की उपासना अत्यधिक फलदायी साबित होगी। आइए जानते राशि के मुताबिक उपाय...  

Mahashivratri 2022 puja and abhishek vidhi on mahashivratri according to the zodiac
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

मेष

  • मेष राशि वाले इस महाशिवरात्रि पर गंगाजल में शक्कर और गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके अलावा शिव पंचाक्षर मंत्र ओम् नमः शिवाय का 108 बार जाप करें। 

वृषभ

  • वृष राशि के जातक इस बार महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से धन से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। इसके अलावा नौकरी की भी समस्या खत्म होगी।  

मिथुन

  • मिथुन राशि वाले गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही दाएं हाथ से भगवान शिव को धतूरा अर्पित करें।
Mahashivratri 2022 puja and abhishek vidhi on mahashivratri according to the zodiac
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
कर्क
  • कर्क राशि के लोग दूध में मिश्री और शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

सिंह
  • सिंह के लोग जल में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे नौकरी-रोजगार से संबंधित परेशानियां दूर होंगी।  

कन्या
  • कन्या राशि के जातक जल में हरी दूर्वा और भांग मिलाकर शिव का अभिषेक करें। महाशिवरात्रि के दिन ऐसा करने से रोग से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2022 puja and abhishek vidhi on mahashivratri according to the zodiac
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक - फोटो : istock
तुला  
  • तुला राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन गाय के घी और गुलाब के इत्र से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवमन में वित्तीय समस्या दूर होगी।  

वृश्चिक
  • शिवरात्रि के दिन सुबह के समय जल में शक्कर और शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से परिवार मे खुशहाली आएगी. साथ ही परिवार के कलह-क्लेश दूर होंगे. 

धनु 
  • धनु राशि के लोग दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही शिव पंचाक्षर स्तोत्र का 11 बार पाठ करें।
विज्ञापन
Mahashivratri 2022 puja and abhishek vidhi on mahashivratri according to the zodiac
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक - फोटो : istock
मकर
  • मकर राशि वाले तिल के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर दाएं हाथ से शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता मिलेगी। 

कुंभ 
  • अगर आप कुंभ राशि के जातक हैं तो पंचंमृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ बेलपत्र की माला शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से धन से धन लाभ होगा।   

मीन 
  • मीन राशि के लोग जल में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed