फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि जरूर करें ये काम, भगवान शिव बरसाएंगे कृपा अपार, मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

Mon, 01 Mar 2021 09:47 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 01 Mar 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2021 date puja importance Take these measures to get the blessings of lord Shiva
lord shiva symol image

हर माह की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चुतर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 11 मार्च 2021 को किया जाएगा। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व माना गया है। भोलेनाथ के भक्तों को पूरे वर्ष भर इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन का पर्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था, इसलिए इस दिन कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भी व्रत करती हैं। इस दिन व्रत और पूजन करने से भगवान शिव की अपार कृपा प्राप्त होती हैं और व्यक्ति के जीवन के सभी दुखों का नाश होता है। महाशिवरात्रि के दिन कुछ कार्यों को करके आप शिव जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Mahashivratri 2021 date puja importance Take these measures to get the blessings of lord Shiva
शिवरात्रि 2021
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ये काम करें

शिवरात्रि के दिन प्रातः स्नान करने के बाद भगवान शिव का पूजन करें और जल या दूध से ''ऊं नमः शिवाय'' का जाप करते हुए, भगवान शिव का अभिषेक अवश्य करें। इस दिन अभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

Mahashivratri 2021 date puja importance Take these measures to get the blessings of lord Shiva
शिवरात्रि 2021

शिवरात्रि को रात में जागकर चारों प्रहर पूजा करने का प्रावधान है। इस दिन परिवार के साथ रात्रि में जागकर भगवान शिव का पूजन और कीर्तन करना चाहिए। इसके साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करना चाहिए। शिवरात्रि पर भगवान शिव का विभिन्न द्रव्यों से रूद्राभिषेक करना चाहिए। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2021 date puja importance Take these measures to get the blessings of lord Shiva
shivling

भगवान शिव केवल मात्र एक बिल्वपत्र चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए इन्हें आशुतोष भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बिल्वपत्र अवश्य चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा ''ओम् नम: शिवाय'' का जाप करते हुए शिवलिंग पर गंगाजल, जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक करें और शिव जी को उनकी प्रिय चीजें धतूरा, भांग, आक का फूल आदि अर्पित करें। इससे भगवान शिव की असीम कृपा की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2021 date puja importance Take these measures to get the blessings of lord Shiva
शिवरात्रि 2021

महाशिवरात्रि के दिन व्रत करते हुए सदैव सत्याचरण, संयमित व्यवहार और मृदु भाषा का प्रयोग करना चाहिए। पूरे दिन भगवान शिव का स्मरण करते हुए बिताना चाहिए। रात्रि में जागरण करने के बाद अगले दिन व्रत का पारण करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed