Mahalaxmi Vrat 2022: धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो चुकी है। 16 दिनों तक मनाया जाने वाला महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद की अष्टमी तिथि से आरंभ होता है। साथ ही ये व्रत अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक चलते हैं। इस साल ये व्रत 3 सितंबर 2022 से शुरू होकर 17 सितंबर को संपन्न होंगे। इस व्रत में मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजा की जाती है। महालक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान किए गए व्रत, पूजा और उपाय बहुत जल्दी असर दिखाते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से जातक को बेशुमार धन-दौलत मिलती है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही यश, कीर्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए 17 सितंबर तक रोजाना पूजा करें। चलिए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत की पूजा विधि...
Mahalaxmi Vrat 2022: महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन