शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ
शकुनशास्त्र में पशु-पक्षियों और कीड़े मकोड़ों से आने वाली शुभ अशुभ घटनाओं को जानने का तरीका बताया गया है। इनमें छिपकली के शरीर पर गिरने का भी बड़ा महत्व बताया गया है। छिपकली आपके शरीर के किस अंग पर गिरा है उसके अनुसार उसका शुभ और अशुभ फल होता है।
शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ
शकुनशास्त्र के अनुसार छिपकली का स्त्री और पुरूषों के अलग अलग अंगों पर गिरने का फल भिन्न होता है। यह ठीक उसी प्रकार है जैसे अंग फड़कने का फल स्त्री पुरूषों में अलग-अलग होता है। स्त्री का बायां अंग फड़कना शुभ होता है ठीक उसी प्रकार स्त्री के बाएं अंग पर छिपकली गिरना शुभ और दाएं अंग पर गिरना अशुभ होता है। पुरूषों में यह ठीक उलटा होता है। तो आइये अब देखें किस अंग पर छिपकली गिरने का क्या फल होता है।
शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ
ऐसा माना जाता है कि भोजन करते समय अगर छिपकली मैथुन करता हुआ सामने आ जाए तो बड़ा ही शुभ होता है। इससे कोई बड़ी खुशखबरी या लाभ मिलता है।
शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ
छिपकली अगर किसी पुरूष के माथे पर दायीं ओर गिरती है तो निकट भविष्य में संपत्ति मिलने वाली है ऐसा माना जाता है। अगर स्त्री के माथे पर बायीं ओर छिपकली गिरे उन्हें भी लाभ होता है।
शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ
छिपकली का दाएं कान पर गिरना लाभ का सूचक है इससे आभूषण की प्राप्ति होती है। बाएं कान पर छिपकली के गिरने से उम्र बढ़ना माना जाता है।