फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laddu Gopal Puja Vidhi: घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का जरूर करें पालन, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण लाभ

Sat, 10 Jun 2023 01:09 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 10 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal Puja Vidhi Rules To Keep Or Worshipping Laddu Gopal At Home In Hindi
घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का जरूर करें पालन, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण लाभ - फोटो : iStock

Laddu Gopal Puja Vidhi: भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। हर घर में उनके इस स्वरूप की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग लड्डू गोपाल को अपने घर में परिवार के सदस्य के रूप में लाते हैं और पूरी श्रद्धा भाव से उनकी सेवा करते हैं। घर में स्वच्छ और सात्विक भोजन पका कर लड्डू गोपाल को भोग लगाया जाता है। साथ ही सुबह-शाम उनकी पूजा की जाती है। आज के समय में बहुत से लोग अपने घर के मंदिर में लड्डू गोपाल को स्थापित करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने में लड्डू गोपाल को रखना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें जरूरी नियमों के बारे में नहीं पता होता है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में लड्डू गोपाल की पूजा से जुड़े कुछ जरूर नियम बताने जा रहे हैं। यदि आप भी अपने घर में लड्डू गोपाल को रखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपकी जरूर मदद करेगा। चलिए जानते हैं-  

Laddu Gopal Puja Vidhi Rules To Keep Or Worshipping Laddu Gopal At Home In Hindi
घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का जरूर करें पालन, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण लाभ - फोटो : iStock

नियमित कराएं स्नान 
जिस तरह आप रोज स्नान करते हैं, उसी तरह नियमित रूप से लड्डू गोपाल को भी स्नान कराएं। लड्डू गोपाल को स्नान कराने के लिए शंख में दूध, दही, शहद, गंगाजल, और घी डालकर स्नान कराना चाहिए। 

Laddu Gopal Puja Vidhi Rules To Keep Or Worshipping Laddu Gopal At Home In Hindi
घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का जरूर करें पालन, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण लाभ - फोटो : अमर उजाला

तैयार करें   
श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद शिशु की तरह तैयार करें। उनके वस्त्र नियमित रूप से बदलें। यदि आप ऐसा न कर सकें तो पुराने वस्त्रों को ही धोकर पहनाएं। फिर इसके बाद चंदन का टीका लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laddu Gopal Puja Vidhi Rules To Keep Or Worshipping Laddu Gopal At Home In Hindi
घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का जरूर करें पालन, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण लाभ - फोटो : अमर उजाला
नियमित भोग लगाएं 

लड्डू गोपाल को नियमित रूप से 4 बार भोग लगाना चाहिए। आप रसोई में जो भी सात्विक भोजन पकाएं, उसका भोग लड्डू गोपाल को जरूर लगाएं। आप माखन-मिश्री, बूंदी के लड्डू, खीर और हलवे का प्रसाद भी चढ़ा सकते हैं।  

विज्ञापन
Laddu Gopal Puja Vidhi Rules To Keep Or Worshipping Laddu Gopal At Home In Hindi
घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का जरूर करें पालन, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण लाभ - फोटो : अमर उजाला
रोज आरती करें 

सुबह-शाम पूजा के बाद बाल गोपाल की आरती जरूर करें। बाल गोपाल को बेले के फूल और केला अतिप्रिय है। ऐसे में आरती के समय आप लड्डू गोपाल को यह चीजें जरूर अर्पित करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed