Krishna Janmashtami 202: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त को मनाया जाएगा। ये पर्व देशभर में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं मथुरा-वृंदावन में इस त्योहार की अलग ही धूम होती है। खासकर मंदिरों और घरों में लोग बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आयोजन करते हैं। लड्डू गोपाल के लिए पालकी सजाई जाती है। उनका शृंगार किया जाता है। लोग व्रत रखते हैं। वहीं कुछ लोग कान्हा जैसी संतान की कामना के साथ ये व्रत रखते हैं और मुरलीवाले को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को शृंगार और भोग लगाने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार उपाय इस प्रकार हैं...
Janmashtami 2022: इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग, हर मुराद होगी पूरी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन