Kajari Teej 2022 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल कजरी तीज 14 अगस्त को है। मान्यता है कि इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए कजरी तीज व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। इसके अलावा यदि आप चाहें तो कजरी तीज व्रत के मौके पर कुछ उपाय करके अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार, चलिए जानते हैं कि इस दिन आप क्या उपाय करके अपने जीवन में खुशियां ला सकती हैं...
Kajari Teej Upay: आज है कजरी तीज का त्योहार, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की नौकरी के लिए उपाय
ज्योतिष के अनुसार, यदि तमाम कोशिशों के बाद भी आपके जीवनसाथी को नौकरी नहीं मिल रही है तो कजरी तीज की शाम सरसों के तेल का दीपक शनि मंदिर में जलाएं। इस उपाय से बेरोजगारी की समस्या दूर होगी।
घर की बरकत के लिए उपाय
यदि आपके घर में बरकत रुक गई है तो, कजरी तीज के दिन किसी गरीब को यथा शक्ति दान करें। मान्यता है कि इस उपाय से आपके घर में धन, संपत्ति और सुख की कमी नहीं रहेगी।
दांपत्य जीवन में खुशियां के लिए
कजरी तीज वाले दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखें और सोलह श्रृंगार करके शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल अर्पित करें। साथ ही मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
मतभेद दूर करने के उपाय
यदि आपके वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थिति बनी हुई है तो कजरी तीज पर भगवान शिव को पीले तथा माता पार्वती को लाल वस्त्र चढ़ाएं। अब इन कपड़ों पर गांठ बांध कर अपने जीवनसाथी के जरूरी सामान के साथ रख दें। मान्यता है कि इससे वैचारिक मतभेद दूर होंगे। साथ ही दांपत्य जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होती हैं।