फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग, हर मुराद होगी पूरी

Sun, 14 Aug 2022 11:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 Aug 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Special Bhog According to Zodiac Signs for Wishes Fulfillment
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : iStock

Krishna Janmashtami 202: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त को मनाया जाएगा। ये पर्व देशभर में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं मथुरा-वृंदावन में इस त्योहार की अलग ही धूम होती है। खासकर मंदिरों और घरों में लोग बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आयोजन करते हैं। लड्डू गोपाल के लिए पालकी सजाई जाती है। उनका शृंगार किया जाता है। लोग व्रत रखते हैं। वहीं कुछ लोग कान्हा जैसी संतान की कामना के साथ ये व्रत रखते हैं और मुरलीवाले को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को शृंगार और भोग लगाने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार उपाय इस प्रकार हैं... 

Krishna Janmashtami 2022 Special Bhog According to Zodiac Signs for Wishes Fulfillment
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों का स्वामी ग्रह मंगल होता है और लाल रंग इनके लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़े से करने के बाद उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

Krishna Janmashtami 2022 Special Bhog According to Zodiac Signs for Wishes Fulfillment
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि 
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन वृष राशि के जातकों को लड्डू गोपाल को माखन का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण उनकी सारी परेशानियों को दूर कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Special Bhog According to Zodiac Signs for Wishes Fulfillment
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन कान्हा का चंदन से तिलक करना चाहिए। इसके बाद उन्हें भोग में दही अर्पण करना चाहिए। फिर भगवान के सामने हाथ जोड़कर अपनी अर्जी लगाएं।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Special Bhog According to Zodiac Signs for Wishes Fulfillment
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग का वस्त्र अर्पित करना करना चाहिए। फिर उन्हें दूध और केसर का भोग लगाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed