फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: लड्डू गोपाल की तरह सुंदर और गुणवान संतान पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन करें उपाय

Thu, 18 Aug 2022 08:15 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 18 Aug 2022 08:15 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Do These Upay to Get a Child Like Sri Krishna News in Hindi
लड्डू गोपाल की तरह सुंदर और गुणवान संतान पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन करें उपाय - फोटो : iStock

Krishna Janmashtami 2022: हर मां कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान की कामना करती है। यदि आप भी कृष्ण की तरह गुणी संतान चाहती हैं, तो जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त को है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और पूरी आस्था के साथ पूजा करते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में लड्डू गोपाल की तरह सुंदर, गुणी संतान और की प्राप्ति के लिए कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में विस्तार से...

संतान प्राप्ति के लिए उपाय 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में बुध और गुरु ग्रह कमजोर या खराब होते हैं, उन्हें संतान प्राप्ति में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में पति-पत्नी को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तुलसी की माला से 'संतान गोपाल मंत्र' का 108 बार जप करना चाहिए।

Krishna Janmashtami 2022 Do These Upay to Get a Child Like Sri Krishna News in Hindi
लड्डू गोपाल की तरह सुंदर और गुणवान संतान पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन करें उपाय - फोटो : iStock

वहीं यदि आप लड्डू गोपाल की तरह सुंदर और गुणवान संतान पाना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी के दिन नीचे दिए मंत्र का 108 बार जाप करें।
'सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। 
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच।।'

Krishna Janmashtami 2022 Do These Upay to Get a Child Like Sri Krishna News in Hindi
लड्डू गोपाल की तरह सुंदर और गुणवान संतान पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन करें उपाय - फोटो : iStock

इसके अलावा गुणवान संतान की कामना करने वाले दंपति जन्माष्टमी की रात नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपका होने वाला बच्चा गुणी और बुद्धिमान होगा।
देवकीसुतं गोविन्दम् वासुदेव जगत्पते। 
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Do These Upay to Get a Child Like Sri Krishna News in Hindi
लड्डू गोपाल की तरह सुंदर और गुणवान संतान पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन करें उपाय - फोटो : iStock

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन डाली सहित खीरे को घर ले आए और उसे काटकर श्रीकृष्ण का जन्म कराएं। पूजा में इस्तेमाल इस खीरे को गर्भवती महिला प्रसाद के तौर पर अगले दिन खाएं। इससे गुणवान संतान की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Do These Upay to Get a Child Like Sri Krishna News in Hindi
लड्डू गोपाल की तरह सुंदर और गुणवान संतान पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन करें उपाय - फोटो : iStock

इसके अलावा कान्हा की तरह गुणवान संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी के दिन नंद लाला को लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद इस लड्डू को प्रसाद के रूप में गर्भवती स्त्री को खिलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed