Krishna Janmashtami Mantra In Hindi: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को कृष्ण भक्त कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। कहा जाता है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी बड़ी ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घरों और मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की जाती है। देशभर के सभी प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर और धाम में विशेष तरह के आयोजन किए जाते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। ऐसे में कृष्ण भक्त इस दिन उपवास रखकर कान्हा की भक्ति में डूबे रहते हैं और रात में 12 बजे विधि पूर्वक पूजा करते हैं। पूजा और व्रत के अलावा जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करने से लड्डू गोपाल की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन किस राशि के जातक को कौन सा मंत्र जपना चाहिए...
Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, जीवन में भर जाएंगी खुशियां
मेष- मेष राशि वाले लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 'ॐ कमलनाथाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृष- इस राशि के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्ण-अष्टक का पाठ करना चाहिए।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों जन्माष्टमी के दिन 'ॐ गोविन्दाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कर्क- कर्क राशि वाले लोगों को जन्माष्टमी के दिन व्रत राधाष्टक का पाठ करना चाहिए।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को 'ॐ कोटि-सूर्य-समप्रभाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कन्या- कन्या राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रभु के बाल-गोपाल रूप का स्मरण करना चाहिए और 'ॐ देवकी नंदनाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुला- तुला राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन 'ॐ लीला-धराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन कृष्ण जी के वराह रूप का स्मरण करना चाहिए और 'ॐ वराह नमः' का जाप करना चाहिए।
धनु- धनु राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के 'ॐ जगद्गुरुवे नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मकर- मकर राशि वाले जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 'ॐ पूतना-जीविता हराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंभ- इस राशि के जातकों जन्माष्टमी के दिन 'ॐ दयानिधाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन- मीन राशि वाले जातकों को इस दिन 'ॐ यशोदा – वत्सलाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।