Krishna Janmashtami 2022: द्वापर युग में कंस के बढ़ रहे अत्याचारों को खत्म करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था। भादपद्र माह के कृष्ण पक्ष की रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए प्रत्येक वर्ष इस माह में कृष्ण पक्ष के अष्टमी के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने और पूजा करने करने का विधान है। वहीं इस दिन पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की प्रिय वस्तुएं चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता के अनुसार, जो भी कृष्ण भक्त जन्माष्टमी का व्रत रख कर उनकी प्रिय चीजों को पूजा में चढ़ाएगा उसके सभी काम सफल होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कौन सी चीजें चढ़ानी चाहिए...
Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर ले आएं ये चीजें, बनी रहेगी बरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसुरी
बांसुरी श्री कृष्ण को सबसे प्रिय है। ऐसे में यदि आप जन्माष्टमी के दिन बांसुरी लाकर भगवान कृष्ण को चढ़ाते हैं तो घर में मधुरता फैलेगी। साथ ही आपके घर में कभी भी पारिवारिक कलह नहीं होगा और दिन रात परिवार के लोगों की तरक्की होगी।
शहद
वास्तु के अनुसार, सभी देवताओं को शहद का भोग लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही घर का वास्तु दोष दूर होता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन शहद खरीद कर लाएं और कान्हा को इसका भोग जरूर लगाएं।
वीणा
ज्योतिष के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अपने घर पर वीणा खरीदकर लाएं और पूजा घर में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी।
बाल गोपाल की तस्वीर
मान्यता के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यदि आप भगवान श्री कृष्ण के बाल अवस्था की फोटो लाकर पूजा घर में रखेंगे और उसकी नियमित रूप से पूजा करेंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में कभी विवाद उत्पन्न नहीं होगा। साथ ही पति-पत्नी के बिच प्रेम बढ़ेगा।